Jalpaiguri storm: जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान से मची तबाही, 5 की मौत, 500 घायल, जानें लेटेस्ट अपडेट
Jalpaiguri storm News Update: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान ने तबाही मचाई हुई है। जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान की वजह से एक महिला समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।
वहीं 500 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जलपाईगुड़ी जिले के दो अलग-अलग इलाकों में जानमाल को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर रविवार रात जलपाईगुड़ी हालातों का जायजा लेने पहुंची थीं।

सीएम ममता बनर्जी ने स्थिति का जायजा लिया और चक्रवात प्रभावित लोगों से मिलने के लिए जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा भी किया। च्रकवाती तूफान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कुछ वर्ग किलोमीटर में फैले गांवों में पहुंचा और करीब 10 मिनट तक चला।
CM ममता बनर्जी ने चक्रवाती तूफान पर क्या कहा?
जलपाईगुड़ी पहुंची सीएम ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, एक आपदा आई, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और पांच लोगों की मौत हो गई है। 2 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सीएम ममता बनर्जी ने आश्वासन दिया कि, प्रशासन मौके पर है और जरूरी सहायता दी जा रही है। सरकार पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
Recommended Video
सीएम ममता ने कहा कि, 'प्रशासन जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहेगा। जो नुकसान हुआ है उससे हम वाकिफ हैं, सबसे बड़ी क्षति जो हुई है वह जानमाल की हानि है।'
सीएम ममता बनर्जी ने आपदा प्रबंधन प्रयासों के लिए प्रशासन को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "डॉक्टर, नर्स और अस्पताल कर्मचारी स्थिति को संभालने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। बचाव अभियान पहले ही खत्म हो चुका है।"












Click it and Unblock the Notifications