'महात्मा गांधी को उस पार्टी से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए जो गोरों की सरकार के चमचे थे'

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयानबाजी की थी, जिसके बाद से इसपर सियासत गरमाने लगी है। अनंत कुमार हेगड़े ने महात्मा गांधी को लेकर कहा कि उनका स्वतंत्रता के लिए संघर्ष महज एक ड्रामा था। बीजेपी सांसद के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील जयवीर शेरगिल ने पलटवार किया है।

jaiveer shergill counters hegde, says- Mahatma Gandhi does not need certificate from cadre of Britishers Chamchas

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर कहा कि महात्मा गांधी को देशप्रेम का सर्टिफिकेट उस पार्टी से नहीं चाहिए जो गोरों की सरकार के चमचे थे। शेरगिल ने कहा कि अनंत हेगड़े उस संगठन से आते हैं जिन्होंने तिरंगे का विरोध किया, संविधान का विरोध किया, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह से गोडसे भक्तों की संख्या भाजपा में बढ़ती जा रही है, भाजपा को अपना नाम बदलकर नाथू राम गोड़से पार्टी रख लेना चाहिए। बता दें कि हेगड़े ने शनिवार को बेंगलुरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी को लेकर बयानबाजी की थी। भाजपा सांसद ने कहा कि जो लोग कांग्रेस का समर्थन करते हैं, वह कहते रहते हैं कि भारत को गांधी के सत्याग्रह और भूख हड़ताल के कारण आजादी मिली, लेकिन यह कतई सच नहीं है।

हेगड़े ने यह भी सवाल खड़ा किया है कि आखिर कैसे ऐसे लोगों को भारत में महात्मा बुलाया जा सकता है। अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि पूरा स्वतंत्रता आंदोलन अग्रेजी की सहमति और उनके सहयोग से आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा था कि ये तमाम नेता जिन्हें इतना बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जाता है, उन्हें कभी भी पुलिस ने पीटा नहीं। इन लोगों का स्वतंत्रता संघर्ष महज एक ड्रामा था। इसका आयोजन अग्रेजों की सहमति से किया गया था। यह वास्तविक संघर्ष नहीं था, यह सोचा समझा हुआ संघर्ष था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+