श्रीनगर से दिल्ली पुलिस ने जैश आतंकी को किया गिरफ्तार, दो लाख रुपए का था इनाम
Recommended Video
Srinagar: 2 लाख का ईनामी Terrorist Basir Ahmad गिरफ्तार, Delhi Police की कार्रवाई | वनइंडिया हिंदी
श्रीनगर। दिल्ली पुलिस ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बशीर अहमद मौलवी को गिरफ्तार किया है। मौलवी की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने दो लाख रुपए का ईनाम तय किया था। इस मामले में अभी और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।इससे पहले मई में भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने श्रीनगर से ही जैश के आतंकी अब्दुल माजीद बाबा को गिरफ्तार किया है।

माजीद पिछले कई समय से फरार चल रहा था। उसके सिर पर भी दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक माजीद, जम्मू कश्मीर के सोपोर जिले के मागरेपोरा गांव का रहने वाला है। पुलिस को माजीद के बारे पुख्ता इंटेलीजेंस मिली थी। इसके बाद पुलिस उस पर लगाताार नजर रख रही थी।












Click it and Unblock the Notifications