Baramulla Encounter: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जैश का ऑपरेशनल कमांडर खालिद मुठभेड़ में ढेर
जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर खालिद को सेना ने मार गिराया है।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर खालिद को सेना ने मार गिराया है। लडूरा में छुपे खालिद ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए इसका कड़ा जवाब दिया और खालिद को मार गिराया। खालिद कई तरह की आतंकी गतिविधियों में शामिल था और जैश का ऑपरेशनल कमांडर भी था। लडूरा में उसकी मौत को जैश के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि खालिद के तार पाकिस्तान से जुड़े थे और सीमापार से मिल रही मदद से वो लगातार घाटी में आतंकी गतिविधियां चला रहा था।

बारामूला के राफियाबाद गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। दोनों ओर से लगातार गोलोबारी होने की खबर है। यहां कई आंतकियों के छुपे होने की बात कही जा रही है। इससे पहले सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के बडगाम में 53 राष्ट्रीय रायफल्स के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया जिसमें एक जवान शहीद हो गया है। 53 राष्ट्रीय रायफल्स टुकड़ी पर हमला डारंग गांव में हुआ। आतंकियों की तरफ से हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और गोलाबारी का जवाब दिया, दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। इस हमले में एक जवान के शहीद हो जाने की खबर है। वहीं एक आंतकी भी जवाबी कार्रवाई में मारा गया है।












Click it and Unblock the Notifications