ISI की मदद से पठानकोट जैसे आतंकी हमले कर सकता है जैश ए मोहम्मद
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद भारत में पठानकोट-2 की फिराक में है। जी हां जानकारी मिली है कि जैश ए मोहम्मद पठानकोट जैसा हमला कर सकता है और उसके आतंकी इसकी साजिश रच रहे हैं। सेना की खुफिया रिपोर्ट की माने तो हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद को दी गई है जिसके स्लीपर सेल भारत के उत्तरी क्षेत्र की रेकी कर रहे हैं। पठानकोट हमला: सुरक्षा व्यवस्था किस्मत के भरोसे?

अखबार के मुताबिक आतंकी संगठन भारत पर हमले के लिए पाकिस्तान अधिकृत पंजाब और खैबर पख्तूनख्वां में तीन नए ठिकाने बनाये हैं। यही नहीं भारत में हमले के लिए वह आतंकियों की बहाली भी कर रहा है। इन आतंकियों को वह ट्रेनिंग भी दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications