जैश के साथ मिलकर जरगर ने कश्‍मीर घाटी में एक दिन में दिया 4 हमलों को अंजाम

श्रीनगर। मंगलवार को कश्‍मीर घाटी एक के बाद एक हुए नौ आतंकी हमलों से दहल गई थी। इनमें से चार आतंकी हमलों की जिम्‍मेदारी जैश-ए-मोहम्‍मद और अल-उमर आतंकी संगठनों ने ली है। अल-उमर आतंकी संगठन का सरगना मुश्‍ताक जरगर है। जरगर ने कहा है कि उसने जैश के साथ मिलकर त्राल, पुलवामा, अवंतिपोरा और सराफ कादाल में हुए आतंकी हमलों को अंजाम दिया था।

जैश के साथ मिलकर जरगर ने कश्‍मीर घाटी में एक दिन में दिया नौ हमलों को अंजाम

अभी होंगे और हमले

जरगर ने कश्‍मीर मॉनिटर के साथ बातचीत में कहा कि आने वाले दिनों में घाटी में और आतंकी हमले होंगे। उसने कहा कि अल-उमर और जैश-ए-मोहम्‍मद कश्‍मीर में मिलकर आतंकी हमलों को अंजाम दियाऔर वे आगे भी ऐसा करते रहेंगे। जरगर ने यह भी कहा कि कश्‍मीर मुद्दे का समाधान सिर्फ यूनाइटेड नेशंस के रेजॉल्‍यूशन में है। जरगर ने कहा कि यूएन ने कश्‍मीर को एक विवादित क्षेत्र बताया है और कश्‍मीरियों के संघर्ष को सही ठहराया है। जरगर ने आगे कहा कि जब तक भारत, कश्‍मीर में यूएन का प्रस्‍ताव नहीं लाता तब किसी भी तरह की बातचीत को कोई नतीजा नहीं आएगा। जरगर की मानें तो कश्‍मीर की सरजमीं पर जब तक भारत की सेनाएं रहेंगी उनक 'संघर्ष' जारी रहेगा। जरगर ने भारतीय सेना को चुनौती देते हुए कहा कि जब तक‍ यहां पर एक भी भारतीय सैनिक रहेगा, लड़ाई जारी रहेगी।

राजौरी में जारी है फायरिंग

मंगलवार को कश्‍मीर में अनंतनाग में एक हमला हुआ, एक हमला पुलवामा के पडगामपोरा में हुआ। इसी दौरान पुलवामा में एक पुलिस स्‍टेशन पर हमला हुआ। इसके बाद सोपोर में सेना के कैंप पर हमला हुआ। त्राल में हमला, 22 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और आतंकियों के बीच पाजालपोरा में एनकाउंटर, कुलगाम में फायरिंग, दो राष्‍ट्रीय राइफल्‍स पर हमला और 10 लोग घायल। इसके बाद शोपियां में फायरिंग की गई। बुधवार को जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी में पाकिस्‍तान की ओर से फायरिंग की गई। इस घटना में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है। सेना ने पाकिस्‍तान की ओर से हुई फायरिंग का बराबर जवाब दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+