पाक बॉर्डर से पंजाब में घुसे 7 आतंकवादी, दिल्‍ली पर बड़े हमले की आशंका

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के इनपुट के मुताबिक जैश ए मोहम्मद के 6-7 आतंकवादी पंजाब में घुस चुके हैं। ये फिलहाल पंजाब के फिरोजपुर के आसपास हो सकते हैं। फिलहाल पूरे राज्‍य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन सतर्कता से जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ये आतंकी दिल्ली की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को पंजाब के पठानकोट के माधोपुर से चार संदिग्धों के द्वारा लूटी गई कार को भी इसी आतंकी हमले की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है और पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पाक बॉर्डर से पंजाब में घुसे 7 आतंकवादी, दिल्‍ली पर बड़े हमले की आशंका

माना जा रहा है कि ये आतंकी सड़क मार्ग से दिल्ली की तरफ आकर कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं और दिल्ली न पहुंचने की स्थिति पर पंजाब में भी कोई बड़ा आतंकी हमला कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा फ़िरोज़पुर का सारा बॉर्डर एरिया सील कर दिया गया है।

पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, वाहन में सवार लोगों ने बंदूक दिखाकर वाहन छीन लिया। पुलिस ने बताया कि पंजाब पुलिस ने जम्मू के सांबा में एक दल को भेजा है, जहां उन्होंने मंगलवार की रात भोजन किया था। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान करने के लिये सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+