जैश कमांडर तांत्रे जानता था 14 फरवरी को पुलवामा में कैसे आतंकी हमले को दिया जाएगा अंजाम

नई दिल्‍ली। जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी निसार तांत्रे जिसे पिछले दिनों यूएई से प्रत्‍यर्पित करके भारत लाया गया है, वह 14 फरवरी को दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बारे में जानता था। जैश कमांडर तांत्रे से इस समय राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पूछताछ कर रही है और उसने पूछताछ में यह बात एजेंसी को बताई है। यह पहली बार है कि जैश के किसी कमांडर ने एजेंसियों को यह बताया है कि पुलवामा आतंकी हमले को किस तरह से अंजाम दिया गया।

हमले में शामिल होने को कहा गया

हमले में शामिल होने को कहा गया

पुलवामा आतंकी हमले के मास्‍टरमाइंड मुदासिर खान ने तांत्रे सें हमले की साजिश में जोर-शोर से हिस्‍सा लेने को कहा था। तांत्रे को पाकिस्‍तान में मौजूद जैश के टॉप आतंकियों की ओर से मिले निर्देश के बाद हमले में शामिल होने को कहा गया था। इंग्लिश डेली हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। अभी तक भारतीय एजेंसियां सिर्फ इंटेलीजेंस इनपुट्स पर ही निर्भर थी और हमले के सिलसिले में जैश के निचले स्‍तर के आतंकियों से पूछताछ कर जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही थी।

पहली बार जैश आतंकी ने बताया हमले का सच

पहली बार जैश आतंकी ने बताया हमले का सच

यह पहला मौका है जब जैश के किसी आतंकी ने हमले के बारे में हर अहम सूचना एजेंसियों को दी है। तांत्रे, जैश के ही एक आतंकी नूर अहमद तांत्रे का भाई है और एक फरवरी को कश्‍मीर से फरार हो गया था। इंटेलीजेंस ब्‍यूरो के सूत्रों की ओर से बताया गया है कि तांत्रे का कश्‍मीर घाटी में मौजूद जैश के आतंकियों पर खासा प्रभाव है। 30 दिसंबर 2017 को पुलवामा के लेतपोरा में स्थित सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले के बाद उसका प्रभाव कैडर्स के बीच और बढ़ गया था। तांत्रे ने पूछताछ में बताया है कि मुदासिर खान ने उसे एक सोशल मीडिया एप के प्रयोग के लिए कहा था।

तांत्रे से मांगी गई थी मदद

तांत्रे से मांगी गई थी मदद

मुदासिर ने उसे यह भी बताया था कि फरवरी के मध्‍य में सुरक्षाबलों के काफिले को भारी विस्‍फोटकों से उड़ाने की साजिश को पुलवामा में अंजाम देने की योजना चल रही है। मुदासिर ने तांत्रे से लॉजिस्टिक्‍स, योजना और विस्‍फोट को अंजाम देने में मदद करने को कहा था। तांत्रे जैश का सीनियर कमांडर था और खान का कहना था कि अगर वह ऐसा करता है तो जैश के बाकी आतंकियों को उससे प्रेरणा मिलेगी। तांत्रे ने इस हमले में शामिल होने से मना कर दिया लेकिन एनआईए उसकी बातों पर भरोसा नहीं कर पा रही है।

कौन है निसार तांत्रे

कौन है निसार तांत्रे

तांत्रे, दिसंबर 2017 में जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप में हुए आतंकी हमले में वॉन्‍टेड था। यह भी एक आत्‍मघाती हमला था और हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे। तांत्रे हमले का मुख्‍य साजिशकर्ता था। राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। भारत के अनुरोध पर तांत्रे को यूएई की अथॉरिटीज ने हिरासत में लिया था। 31 मार्च को तांत्रे को भारतीय एजेंसियों के हवाले किया गया है। कुछ ही हफ्तों पहले तांत्रे एजेंसियों से बचकर यूएई भाग गया था। इस आतंकी ने हमले के लिए आतंकियों को सामान मुहैया कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+