जयराम रमेश ने दिया NAMO को नया नाम, कहा 'नो ऐक्शन, मैसेज ओनली
नयी दिल्ली। जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली है कांग्रेस का हाल बेहाल हो गया है। एक के बाद एक कर कांग्रेस चुनाव हारती जा रही है। कांग्रेस का हाल देखकर कांग्रेस नेता बौखला गए है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किया है।

नमो के अलावा जयराम ने मोदी का मतलब भ निकाल दिया। उन्होंने कहा कि अब MODI का मतलब हो गया है 'मर्डर ऑफ डेमोक्रेटिक इंडिया'। गौरतलब है कि हाल ही में मोदी ने मेक इन इंडिया की कार्यशाला में कहा था कि सरकार ऊपर से नीचे तक सामान्यत: ABCD संस्कृति में फंस जाती है। उन्होंने उसका मतलब भी बताया था। ABCD का मतलब एवॉयड, बायपास, कन्फ्यूज और डिले। जयराम रमेश ने इसी बात पर मोदी का मजाक उड़ाया।












Click it and Unblock the Notifications