जयराम रमेश ने गुलाम नबी आजाद को दिखाई कश्मीर की 'जमीनी हकीकत', शेयर किया कांग्रेस समर्थकों का वीडियो
नई दिल्ली, सितंबर 02। करीब 50 साल कांग्रेस पार्टी में रहने के बाद अब अपनी अलग राह बना चुके गुलाम नबी आजाद कांग्रेस नेताओं की नजरों में जबरदस्त खटक रहे हैं। गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर की सियासी हवा अब कांग्रेस के लिए बदल चुकी है, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ऐसे दावों को सिरे से खारिज किया है और इसके जवाब में एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर की हकीकत इस वीडियो में देखी जा सकती है।

क्या कहा है जयराम रमेश ने?
जयराम रमेश ने जम्मू कश्मीर कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए वीडियो को ही शेयर करते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर की जमीनी हकीकत यह है ना कि मोदी सरकार में बड़े-बड़े बंगलों में बैठे लोगों के द्वारा गढ़ी गई फर्जी खबरें यहां की वास्तविकता हैं।
क्या है उस वीडियो में?
आपको बता दें कि जयराम रमेश ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें भाल्लेसा सब डिवीजन के सभी ब्लॉक के कांग्रेसी कार्यकर्ता यह कह रहे हैं को वि कल भी कांग्रेस के साथ थे और आज भी कांग्रेस के साथ हैं और आगे भी कांग्रेस के ही साथ रहेंगे। बता दें कि गंदोह भालेस्सा गुलाम नबी आजाद का पैतृक गांव है और वहीं से कांग्रेस के सपोर्ट में ऐसा वीडियो आना आजाद के लिए हैरानी वाली बात है।
वीडियो में क्या कह रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता?
आपको बता दें कि गंदोह भालेस्सा गांव में सभी ब्लॉक के कांग्रेसी कार्यकर्ता हर महीने एक बैठक आयोजित करते हैं। यह प्रक्रिया 50 सालों से चली आ रही है। 1 सितंबर को भी यहां एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी ब्लॉक के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इस बैठक के बाद इन नेताओं ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जो नेता सालों साल कांग्रेस में रहकर पार्टी को धोखा देकर गए हैं, हम उनके समर्थन में बिल्कुल नहीं हैं, हम आज भी कांग्रेस के लिए जान देने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications