'मेघालय की संगमा सरकार कैसे थी भ्रष्ट? गृहमंत्री अमित शाह से पूछा जाए', CBI को जयराम रमेश का पत्र
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने मामले में सीबीआई के निदेशक सुबोध जयसवाल के पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

Jairam Ramesh letter to CBI: कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को जांच एजेंसी के समक्ष तलब करने की मांग की है। उन्होंन इसके लिए सीबीआई के निदेशक सुबोध जयसवाल को पत्र लिखा है। जिसमें कांग्रेस नेता लिखा है कि मेघालय की पूर्व सीएम कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली सरकार (Conrad Sangma Government) को गृहमंत्री ने भ्रष्ट कैसे बता दिया, इसकी जांच की जानी चाहिए।
मेघालय में विधानासभा चनाव (Meghalaya Assembly Elections) में गृहमंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह (Amit Shah) ने 17 फरवरी को बीजेपी के चुनावी अभियान के दौरान एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने मेघालय की कॉनराड संगमा की सरकार को भ्रष्ट बताया। जिसको लेकर अब कांग्रेस ने जांच की मांग की है।
सीबीआई निदेशक को लिखे पत्र में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मांग की है कि मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तलब किया जाए और उनके इन आरोपों के लिए सूचना और तथ्य मांगे जाएं। बता दें कि कॉनराड संगमा की सरकार को बीजेपी (BJP) ने समर्थन किया था। जबकि चुनाव में बीजेपी नेता ने कॉनराड सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार बता दिया था।
जयराम रमेश ने पत्र में सीबीआई से गृहमंत्री के तलब किए जाने और उनसे मेघालय की पूर्व सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर तथ्यों को बारे में पूछे जाने की मांग की है। उन्होंने ये पत्र 21 मार्च को लिखा था, इसकी कॉपी अब ट्विटर पर शेयर की है।
सीबीआई को लिखे पत्र को ट्वीटर पर शेयर करते हुए जयराम रमेश ने लिखा, "मैंने सीबीआई के निदेशक को लिखा है कि सीबीआई गृह मंत्री से उनके इस स्पष्ट दावे पर आगे सवाल करे कि मेघालय में कोनराड संगमा की सरकार देश में सबसे भ्रष्ट थी-बेशक भाजपा को उसी कॉनराड संगमा का फिर से समर्थन करने से नहीं रोका"।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications