'डबल इंजन-डबल इंजन, लोग थक गए हैं अब प्रधानमंत्री के प्रचार से...', जयराम रमेश के निशाने पर पीएम मोदी
जयराम रमेश ने कहा- कांग्रेस के लिए भारत जोड़ो यात्रा एक टर्निंग प्वाइंट रहा और इसके बाद हमने कई सभाएं और रैलियां की, जिसका पार्टी पर काफी सकारात्मक असर देखने को मिला है।

Karnataka Election Result Jairam Ramesh: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जीत मिली है। इसके बाद से लोकसभा और अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अपनी पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। [वीडियो नीचे]
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम बोले- बीजेपी के लोग फेल हो गए, उनकी भाषा डबल इंजन की रहती है। उनके दिमाग में डबल इंजन का मतलब भाजपा है और जो बैंगलोर, भोपाल या किसी अन्य राज्य में बैठा है। असली डबल इंजन, एक इंजन आर्थिक विकास, दूसरा इंजन सामाजिक सद्भावना, सिर्फ कांग्रेस देती रही है। पिछले 70-75 सालों से। जनता प्रधानमंत्री के प्रचार से थक चुकी है। प्रचार में लोग पुष्पवर्षा करते रहे, लेकिन जनता में उनके प्रचार में उत्साह नहीं दिखा। बेंगलुरु में प्रधानमंत्री के रोड शो के बावजूद लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बोले की जीत का एजेंडा पिछले वर्ष अक्टूबर में भारत जोड़ो यात्रा से निश्चित हो गया था। जब राहुल गांधी ने कर्नाटक में 22 दिन यात्रा में गुजारे और इस दौरान सात जिलों और 21 विधानसभा की सीटें से यात्रा गुजरी। उसी टाइम पार्टी में एक विश्वास, एकता और सद्भावना देखने को मिला था। जिससे कांग्रेस को मजबूती मिली।
भारत जोड़ो यात्रा टर्निंग प्वाइंट: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए एक टर्निंग प्वाइंट रहा और इसके बाद हमने कई रैलियां, सभाएं की। कांग्रेस पार्टी पर जिसका काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। हमने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही चुनाव के लिए अपने वादे को लेकर विचार किया और लोगों से वादे किए। हालांकि हमने अपना घोषणापत्र तैयार किया। लेकिन उनमें से 5 घोषणाओं को काफी सोच-विचार के साथ राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निश्चित किया गया था।
भाजपा पर जमकर निशाना: जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बोले- कांग्रेस ने जीत हासिल की और बीजेपी की डबल इंजन सरकार का भंडाफोड़ हो गया। मतदाताओं को सच का पता लगा है।
संजय राउत ने बीजेपी पर साधा निशाना: ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी बीजेपी पर तंज करते हुए ट्वीट में लिखा कर्नाटक तो झांकी है और अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है। कर्नाटक की जनता ने दिखाया है कि देश की जनता तानाशाही को बर्खास्त कर सकती है। जो 1978 में हुआ था। वहीं अब कर्नाटक से प्रारंभ हो चुका है।
कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा बहुमत हासिल हुआ है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को 224 सीटों में से 135 सीटों के साथ बहुमत मिला है। वहीं, बीजेपी केवल 66 सीटें जीत सकी है। जेडीएस को केबल 19 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications