Jairam Ramesh Bandipur टाइगर प्रोजेक्ट पर आक्रामक, कहा- PM तमाशा कर क्रेडिट लेंगे, कांग्रेस का भी तीखा हमला
Jairam Ramesh Bandipur टाइगर प्रोजेक्ट के बारे में पीएम मोदी पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा, 50 साल पुरानी इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री पूरा श्रेय लेंगे। रमेश के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी पीएम पर हमला बोला है।

Jairam Ramesh Bandipur Tiger Project के संबंध में PM Modi पर हमलावर हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर पर्यावरण और वन्य जीव कानूनों से खिलवाड़ कर कानूनों को निरस्त करने के आरोप लगाए हैं।
जंगल और वन्य जीवों के कानून से खिलवाड़
जयराम रमेश ने कहा, 50 साल पुरानी बांदीपुर टाइगर परियोजना को लेकर पीएम तमाशा करेंगे। इसके लिए क्रेडिट लेगे। बकौल रमेश, पर्यावरण, जंगल, वन्य जीवों की रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों को खत्म किया जा रहा है।
आदिवासियों का ध्यान नहीं, पीएम सुर्खियां बटोरें लेकिन
उन्होंने आरोप लगाया, "वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों की रक्षा के लिए बनाए गए सभी कानून ध्वस्त किए जा रहे हैं।" रमेश ने आक्रामक अंदाज में कहा, भले ही प्रधानमंत्री सुर्खियां बटोर लें लेकिन हकीकत बिल्कुल उलट है"

पीएम कांग्रेस के काम की झलक पाने गए
प्रधानमंत्री को सफारी के अंदर हाथियों को खाना खिलाते भी देखा गया। पीएम मोदी पर युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बीवी ने भी तीखा हमला बोला। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कहा, 70 साल में कांग्रेस ने क्या बेहतर काम किए हैं, इसकी झलक देखने पहुंचे हैं।
पीआर फोटो शूट के लिए कहां जाते?
श्रीनिवास ने बांदीपुर टाइगर रिजर्व का जिक्र करते हुए कहा, 50 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने टाइगर प्रोजेक्ट शुरू किया, भारत में बाघ संरक्षण का काम किया; नहीं तो आज मोदी जी पीआर फोटोशूट के लिए कहां जाते?
Recommended Video
पीएम की सफारी पर महिला कांग्रेस नेता
महिला कांग्रेस की सचिव सस्मिता बेहेरा ने भी पीएम की सफारी पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, पीएम सवाल करते हैं कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया है? पीएम के हैंडल- @narendramodi को टैग कर सस्मिता ने 50 साल पुरानी बात याद दिलाई।
टाइगर रिजर्व कांग्रेस की सोच, फोटो क्लिक करा रहे PM
सस्मिता ने कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल- @INCIndia को टैग कर लिखा कि कांग्रेस सरकार ही थी जिसने 1973 में बांदीपुर बाघ संरक्षण परियोजना को लागू किया था, जहां से वर्तमान में आप तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।
बांदीपुर अडानी को न बेचें
कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, 50 साल पहले बाघों को बचाने की शुरुआत हुई। आज बाघों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। हमारी आपसे विशेष अपील है। कृपया बांदीपुर को अडानी को न बेचें।
कई क्षेत्रों से जुड़ा है टाइगर रिजर्व
गौरतलब है कि पीएम ने जिस टाइगर रिजर्व का दौरा किया, वह आंशिक रूप से चामराजनगर जिले के गुंडलूपेट तालुक में और आंशिक रूप से मैसूरु जिले के एचडी कोटे और नंजनगुड तालुक में स्थित है। पीएम मोदी ने वन्यजीव अभयारण्य में दो घंटे बिताए।
बांदीपुर के 50 साल पूरे, सफारी पर पहुंचे प्रधानमंत्री
इससे पहले पीएम मोदी ने आज बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा किया। उन्होंने कर्नाटक के इस टाइगर रिजर्व के 50 साल पूरे होने पर सफारी का आनंद लिया। बाघों और वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में भारत के प्रयासों का जिक्र किया।
अमृतकाल का विजन फॉर टाइगर कंजर्वेशन
पीएम मोदी ने कहा, देश में बाघों के अनुकूल इकोसिस्टम बनाया गया है। प्रधानमंत्री इसके बाद मैसूर पहुंचे। 50 साल पूरे होने के मौके पर अमृतकाल का विजन फॉर टाइगर कंजर्वेशन और स्मारक सिक्का जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications