कौन है जयपुर-मुंबई ट्रेन में गोली चलाने वाला RPF कॉन्स्टेबल, जिसने ASI समेत 4 लोगों पर की फायरिंग
Jaipur Mumbai Train Shoot: महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास चलती जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12956) के अंदर गोलीबारी की घटना में एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) समेत चार लोगों की मौत हो गई। ट्रेन के अंदर गोली चलाने वाला आरोपी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का एक जवान है।
RPF कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी ने अपने ऑटोमेटिक राइफल से जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12956) में सुबह 5 बजे के करीब कोच B5 में सबसे पहले एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीकाराम मीणा पर गोली चलाई। फिर उसके बाद दूसरे कोच में जाकर तीन अन्य यात्रियों पर गोली चलाई। चारों की मौके पर मौत हो गई।

कौन है RPF कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी?
RPF कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले है। चेतन एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात था। चेतन कुमार चौधरी 30 साल के थे।
Recommended Video
पश्चिम रेलवे के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पीसी सिन्हा ने कहा कि चेतन एक गुस्सैल व्यक्ति है और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित था। वह अभी छुट्टी से लौटा था।
जीआरपी पश्चिम के डीसीपी संदीप भाजीभाकरे ने भी कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है।
वहीं टीकाराम मीणा राजस्थान के सवाई माधोपुर श्यामपुरा के के रहने वाले थे। वे अपने घर में इकलौते थे और 6 महीने बाद ही रिटायर होने वाले थे। रिपोर्ट के मुताबिक टीकाराम के पिता का नाम रामकरण मीणा है। उनके परिवार में मां भूरी देवी, पत्नी बर्फी देवी, एक बेटा और बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी करता है।
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी जवान चेतन का कुछ वक्त पहले गुजरात से मुंबई ट्रांसफर हो गया था। जिसको लेकर वह काफी परेशान था। कई दिनों से चेतन मानसिक तनाव में था। नई पोस्टिंग से वह नाराज इसलिए था क्योंकि उसके परिवार वालों को परेशानी हो रही थी।
हादसे के वक्त इसी परेशानी और मानसिक तनाव की वजह से उसका टीकाराम के साथ झगड़ा हुआ और उसने फायरिंग शुरू कर दी।
आरोपी जवान चेतन ने अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीकाराम पर गोली चलाई और फिर वह दूसरी बोगी में गया और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
मीरा रोड और दहिसर के बीच ट्रेन से भागने की कोशिश में चेतन को पुलिस ने बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। चारों शवों को कांदिवली के शताब्दी अस्पताल भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications