Jaipur Literature Fest: एनी जैदी और दीपा अनपरा ने उपन्यास को लेकर बताई दिलचस्प बातें

Jaipur Literature Festival 2021: जयपुर। साहित्य की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुके जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल शुक्रवार को शुरू हो चुका है। कोरोना वायरस महामारी के चलते ये फेस्टिवल इस बार वर्चुअल अवतार में हो रहा है। फेस्टिवल के दूसरे दिन एक सत्र का आयोजन किया गया जिसे जेसीबी साहित्य पुरस्कार के सहयोग से संचालित किया गया।

JLF 2021

दुनिया के सबसे बड़े साहित्य समारोह के रूप में अपनी पहचान बना चुके इस लिटरेचल फेस्टिवल में इसमें शामिल होती रही हैं। इनमें दुनिया के जाने-माने लेखकर, मानवाधिकार कार्यकर्ता, राजनेता, बिजनेसमैन और मनोरंजन की दुनिया की हस्तियां इस मंच पर पहुंचकर अपनी बात रखती रही हैं।

आपका ये जानकर खुशी होगी कि इस बार हो रहे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2021 में डेली हंट और वन इंडिया लाइव स्ट्रीमिंग और डिजिटल मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहे हैं।

इसके पहले कार्यक्रम के मीनाक्षी अहमद, श्याम शरण और फ्रैंक जी विजनर ने वर्तमान वैश्विक राजनीतिक माहौल को लेकर चर्चा की। जिसमें मीनाक्षी अहमद की भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर लिखी पुस्तक के बारे में बात की गई। यह पुस्तक ट्रंप के कार्यकाल में भारत और अमेरिका के संबंधों में ट्विस्ट का सामयिक और व्यापक दस्तावेज है जिसमें पिछले 75 वर्षों में दोनों देशों के नेताओं की यात्राओं का भी जिक्र है।

ऐनी जैदी, दीपा अनपरा की किताब की चर्चा
आज के सत्र में, "जर्नीज़ से यात्रा: एनी जैदी और दीपा अनपरा" शाहनवाब हबीब के साथ बातचीत कर रहे हैं। यह सत्र दो उपन्यासों पर है, जो भारतीय समाज में अलग-थलग पड़ने वाले अलौकिकता की जांच करते हैं। बातचीत के दौरान, एनी जैदी ने कहा, "मेरे उपन्यास 'प्रल्यूड टू ए दंगल' में, यह एक चरित्र के दृष्टिकोण पर निर्मित है। कई किरदार हैं और उन सभी में से सबसे अच्छा के रूप में इंगित करना मुश्किल है।

आज का सत्र 'जर्नीज फ्रॉम मार्जिन : एनी जैदी और दीपा अनप्परा' को शाहनाज हबीब ने संचालित किया। यह सत्र भारतीय समाज में पड़ रही अलगाव की भावना की जांच करने वाले दो उपन्यासों पर आधारित था। बातचीत के दौरान एनी जैदी ने अपने उपन्यास 'प्रील्यूड टू एक रायट' का जिक्र करते हुए कहा 'यह एक चरित्र के दृष्टिकोण पर लिखा गया है।' इसमें कई किरदार हैं और उनमें कौन सबसे अच्छा है ये बता पाना काफी मुश्किल है।

वीडियो यहां देखें

दीपा अनपरा ने अपने उपन्यास का जिक्र करते हुए कहा "मेरी किताब का कहानीकार एक 9 साल का लड़का है। इस कहानी के माध्यम से मैं यह समझना चाहती थी कि बच्चों के दोस्त और उनके अपने आस-पास के लोग गायब होते हैं तो उनका अनुभव क्या होता है।" उन्होंने आगे कहा कि इस किताब को लिखने में उन्हें काफी समय लगा। मुझे खुद को इस बारे में तैयार करना था क्योंकि मैं इस किताब को लिखने को लेकर चिंतित थी।

26 फरवरी से फिर शुरू होगा फेस्ट
सत्र का समापन करते हुए शाहनाज हबीब ने दोनों उपन्यासकारों को बधाई दी और अपने उन अनुभवों को इस मंच पर साझा करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया जो उन्होंने अपने उपन्यास में लिखे हैं।

वर्चुअल अवतार में चल रहा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2021 (JLF) का 14वां संस्करण 19 फरवरी को शुरू हुआ था जो 21 फरवरी तक चलने वाला है। इसके बाद यह फेस्टिवल 26 फरवरी से 28 फरवरी तक फिर से चलने वाला है। लिटरेचर फेस्टिवल में देश विदेश की विभिन्न भाषाओं के वक्ता शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+