राजस्थान चुनाव: टिकट ना मिलने से नाराज जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल का पीसीसी से इस्तीफा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। ज्योति ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया है। ज्योति खंडेलवाल जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रही थी, पहले इस तरह की खबरें थीं कि ज्योति ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है लेकिन उनके सिर्फ पीसीसी से इस्तीफा देने की बात सामने आई है।

कांग्रेस की ओर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की पहली सूची में अपना नाम नहीं आने के बाद ज्योति खंडेलवाल ने इस्तीफा दे दिया। ज्योति काफी समय से किशनपोल क्षेत्र में सक्रिय थीं और पोस्टरों पर उन्होंने खुद को कांग्रेस की उम्मीदवार घोषित कर रखा है। कांग्रेस ने किशनपोल से अमीन कागजी को मैदान में उतारा है। अमीन पोल से ज्योति खंडेलवाल के व्यक्तिगत संबंध भी खराब बताए जाते हैं।
कांग्रेस में टिकट बंटवारे के साथ ही नाराज नेताओं की लिस्ट भी लंबी होती जा रही है। कई नेताओं ने खुलकर अपना विरोध जताया है, तो कई नेता पार्टी दफ्तर पर नारेबाजी तक करने से नहीं चूक रहे हैं। जयपुर की ही विद्याधरनगर सीट से टिकट नहीं मिलने पर विक्रम सिंह ने निर्दलीय लडने की बात कही है। मानस बनाया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी डी कल्ला भी टिकट नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं।
कोटा दक्षिण सीट शिवकांत नदवाना और पंकज मेहता टिकट ना मिलने से नाराज हैं तो अजमेर दक्षिण से पूर्व मंत्री ललित भाटी ने टिकट ना मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। राजस्थान की 200 सीटों पर सात दिसंबर को चुनाव होना है। 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications