जैन मुनि तरुण सागर की हालत गंभीर, खान-पान छोड़ा
Recommended Video

नई दिल्ली। अस्पताल में भर्ती जैन मुनि तरुण सागर की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया है कि तमाम कोशिशों के उनकी सेहत में सुधार नहीं हो पा रहा है। 20 दिन पहले उन्हें पीलिया होने के बाद तरुण सागर को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। कुछ दिन से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही। जैन मुनि ने सेहत में सुधार ना होने के बाद खाना पीना छोड़ दिया है।

चतुर्मास स्थल आए जैन मुनि तरुण सागर
बताया जा रहा है कि जैन मुनि ने खानापीना छोड़ दिया है और संलेखना (खानपान छोड़कर शरीर त्यागना) कर रहे हैं। वो आगे इलाज भी नहीं कराना चाहते हैं। उन्होंने डॉक्टरों से दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल पर जाने को कहा। जिसके बाद वे अपने अनुयायियों के साथ गुरुवार शाम चातुर्मास स्थल आ गए।

पुष्पदंत सागर महाराज ने दी जानकारी
जैन मुनि के गुरु पुष्पदंत सागर महाराज ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि तरुण सागर की हालत गंभीर बनी गई है। उन्होंने इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है। जिसमें मुनि सौरभ सागर और अरुण सागर से दिल्ली पहुंचकर तरुण सागर की समाधि में सहयोग करने के लिए कहा गया है।

काफी मशहूर हैं जैन मुनि तरुण सागर
मुनि तरुण सागर का असली नाम पवन कुमार जैन है। उनका जन्म मध्य प्रदेश के दमोह में 26 जून, 1967 को हुआ था, 1981 में उन्होंने घर छोड़ दिया और दीक्षा ली। जैन मुनि तरुण सागर अपने प्रवचनों के लिए काफी मशहूर रहे हैं। वे मध्यप्रदेश और हरियाणा विधानसभा में प्रवचन भी कर चुके हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वो कड़वे प्रवचन करते हैं। उनकी 'कड़वे प्रवचन' नाम से पुस्तक भी है।












Click it and Unblock the Notifications