Video: 'बंगाल योगी जी को और बंगालन थरूर को...', जैन मुनि ने क्यों कहा ऐसा? सुप्रीम कोर्ट पर भी उठाए सवाल
जैन मुनि आचार्य सूर सागर हमेशा में अपने विवादित बयानों के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। अब जैन मुनि आचार्य सूर सागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि ''मेरे हिसाब से बंगाल योगी जी को सौंप देना चाहिए'' यहां ''योगी जी'' से उनका मतलब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ से है। जैन मुनि आचार्य सूर सागर ने इस वीडियो में कांग्रेस नेता शशि थरूर और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान भी दिए हैं। उन्होंने सीएम ममता को 'बंगालन' कहकर संबोधित किया है और कहा है कि ''बंगालन शशि थरूर को सौंप दो''
जैन मुनि आचार्य का ये गुस्सा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून 2025 को लेकर हुए हिंसा की ओर इशारा करता है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सीएम ममता बनर्जी आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। विपक्षी पार्टी भाजपा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन तक लगाने की मांग की है। इस मामले पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है।

जैन मुनि ने सुप्रीम कोर्ट पर भी साधा निशाना
जैन मुनि का एक और वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो सुप्रीम कोर्ट की विश्वसनियता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके साथ वो कांग्रेस पार्टी पर भी निशान साध रहे हैं। जैन मुनि वीडियो में कह रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को अनदेखी करने और आतंकियों के लिए आधी रात को अपना दरवाजा खोलने वाली सुप्रीम कोर्ट विश्वास करने के लायक नहीं है।
जैन मुनि वीडियो में कहते हैं,
''ये सुप्रीम कोर्ट और ये कांग्रेस, बंगाल में हिंदुओं की जो हत्या हो रही है, माता-बहन का जो शोषण हो रहा है, उसपर बिल्कुल मौन हैं, चुप हैं। और ये कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। देखिए इनको दिवाली के पटाखे नजर आते हैं, रात को तीन बजे आतंकवादी को छोड़ने के लिए ये सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुल जाते हैं, लेकिन इसको हिंदू नजर नहीं आते हैं। ये सुप्रीम कोर्ट अब विश्वसनीय नहीं रहा। ये कॉलेजियम सिस्टम हिन्दुस्तान की हत्या करेगा। पता नहीं क्या होगा देश का।''
'मुस्लिम होकर, मुस्लिम के लिए लड़ना कोई औवेसी से सीखे'
जैन मुनि अपने एक अन्य वायरल वीडियो में कहते हैं, ''मुस्लिम होकर, मुस्लिम के लिए लड़ना कोई औवेसी (सांसद असदुद्दीन ओवैसी) से सीखे। और हिंदू होकर, हिंदुओं का ही विरोध करना कोई कांग्रेस, लालू, ममता, केजरीवाल, उद्धव और अखिलेश से सीखिए।"
जैन मुनि आचार्य सूर सागर पहले भी रह चुके हैं चर्चाओं में
जैन मुनि आचार्य सूर सागर का अक्टूबर 2024 में भी एक वीडियो वायरल हुआ, जिसको लेकर वो विवादों में आ गए थे। जब उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कथित तौर पर समर्थन किया था। आचार्य सूर्य सागर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह लॉरेंस बिश्नोई को 'हीरो' कह रहे थे। अपने 8 सेकेंड के वायरल वीडियो सूर्य सागर महाराज कहते हैं, ''आतंकवादी अफजल अगर तुम्हारा हीरो है तो लॉरेंस बिश्नोई हमारा हीरो है।''
सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो हैं, जिसमें सूर्य सागर एक से अधिक मौकों पर लॉरेंस बिश्नोई की तारीफ करते दिखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications