11 माह के बच्चे का अंतिम संस्कार हो सके इसलिये PM से मिला कैप्टन जेम्स का परिवार

कांग्रेस सांसद संजय निरूपम के साथ संसद भवन कार्यालय में कैप्टन जेम्स की पत्नी अदिति और उनकी बहन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। कैप्टन जेम्स के परिवार वालों ने अनुकंपा के आधार पर उन्हें छुड़ाए जाने के लिए दबाव बनाया, ताकि वह अपने 11 महीने के बच्चे विवान का अंतिम संस्कार करने के लिए भारत आ सकें।
कैप्टन जेम्स के बेटे की मौत दो दिसंबर को हुई। एमटी ओसन सेंचुरियन व्यापारिक बेड़े को उस पर सवार कैप्टन जेम्स और अन्य दो सहकर्मियों सहित टोगो के अधिकारियों ने 31 जुलाई को हिरासत में ले लिया। जेम्स ने समुद्री लुटेरों द्वारा एमटी ओसन सेंचुरियन पर हमला किए जाने की रिपोर्ट देने के लिए अपना बेड़ा रोका था, लेकिन उन्हें समुद्री डाकुओं का सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
अदिति की बहन ने कहा कि प्रधानमंत्री कम से कम हमें पूर्ण रिहाई या फिर बच्चे के अंतिम संस्कार हेतु कुछ समय की रिहाई का अश्वासन तो दे सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने के बाद कहा कि उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि उनका कार्यालय इसमें अपनी सर्वोच्च सीमा तक हस्तक्षेप करेगा।
सुनील की बहन के पति राकेश ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा है कि पीएमओ सुनील की रिहाई के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है। इतना नहीं तो कम से कम उनके बेटे के अंतिम संस्कार के लिए मानवता के आधार पर कुछ सप्ताह की छुट्टी के लिए कोशिश की जा रही है ताकि सुनील भारत वापस आकर अपने बच्चे का अंतिम संस्कार कर सके।












Click it and Unblock the Notifications