विदेश मंत्रालय में 2 नए सचिव, जानिए कौन हैं वो राजनयिक, जिनके नाम की केंद्र ने दी मंजूरी
केंद्र सरकार के कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने शनिवार को दो सचिव की नियुक्ति को मंजूरी दी है। जिसमें अनुभवी राजनयिक जयदीप मजूमदार और पवन कपूर का नाम शामिल है। जयदीप मजूमदार को सचिव (पूर्व) और पवन कपूर को सचिव (पश्चिम) नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है।
जयदीप मजूमदार वर्तमान में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में स्थित भारतीय दूतावास में राजदूत हैं। वे वर्ष 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी है। जबकि पवन कपूर वर्ष 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे रूस के मॉस्को में भारत के राजदूत हैं।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति ने सौरभ कुमार के स्थान पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) के रूप में मजूमदार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जबकि सचिव (पश्चिम) के पद पर संजय वर्मा के स्थान पर पवन कपूर को नियुक्त किया गया है।

वहीं शासन स्तर पर कई अन्य नियुक्तियां हुईं। जिसमें अपूर्व चंद्रा की जगह संजय जाजू को नया सूचना एवं प्रसारण सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं अपूर्व चंद्रा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में सचिव नियुक्त किया है। जबकि केंद्र सरकार ने कानून और न्याय मंत्रालय के कानूनी मामलों के विभाग के सचिव नितेन चंद्रा को रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया है।
वहीं दूसरी ओर के मोसेस चालाई, सचिव, उत्तर पूर्वी परिषद सचिवालय, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय को सचिव, अंतर-राज्य परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय के पद पर नियुक्ति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications