केरल के निलंबित DGP बोले- हमें और ज्यादा बोलना चाहिए जय श्री राम
त्रिवनंतपुरम: केरल में निलंबित चल रहे डीजीपी जैकब थॉमस ने गुरुवार को कहा कि देश में जय श्री राम का जप और ज्यादा होना चाहिए। वो त्रिशुर में रामायण फेस्ट में शामिल होने गए थे। जहां भाषण देते समय उन्होंने ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में राक्षसी कार्य हो रहे हैं और इस वजह से जय श्री राम का जप होना चाहिए। अपने संबोधन के बाद थॉमस ने जय श्री राम और एक मंत्र के साथ अपने भाषण को खत्म किया।

और ज्यादा बोलना चाहिए जय श्री राम....
जैकब थॉमस ने कहा कि हहम ऐसा देश नहीं बन सकते जहां जय श्री राम कहना गैरकानूनी हो। यह सही समय है और हमें ज्यादा से ज्यादा जय श्री राम कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम सत्यता, धार्मिकता, न्याय और नैतिकता के अवतार थे। उन्होंने अपना भाषण जय श्री राम के नारे और एक मंत्र के साथ समाप्त किया।
'राम के मूल्यों को बनाए रखने की जरूरत'
निलंबित डीजीपी जैकब थॉमस ने आगे कहा कि केरल के पलक्कड़ जिले के अट्टापदी में आदिवासी मधु की मॉब लिचिंग में हत्या, चावक्कड़ में एक राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या जैसी घटनाओं से संकेत मिलते हैं कि राम के प्रतिनिधित्व वाले मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता है।

भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित
डीजीपी जैकब थॉमस को साल 2011-12 में बंदरगाहों के निदेशक रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। उन पर कटर सक्शन ड्रेजर की खरीद को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप थे। हालांकि केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने डीजीपी जैकब थॉमस को बहाल करने का आदेश दिया है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications