'बीजेपी मुख्यालय पर बुलडोजर चला दो, पूरे देश के दंगे रुक जाएंगे', जहांगीरपुरी हिंसा पर AAP का तंज
नई दिल्ली, 20 अप्रैल: हनुमान जयंती पर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हिंसा हुई। जिसमें दो समुदायों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। इस घटना में अभी तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हिंसा के बाद बीजेपी शासित उत्तरी नगर निगम भी हरकत में आया और जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उसे रोक दिया गया, लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है।

AAP ने एक पोस्टर जारी किया है, जिस पर लिखा है कि देश को दंगों में झोंकने वाली बीजेपी, अलग-अलग राज्य दंगे की आग में झुलस रहे हैं, हर जगह दंगों का बीजेपी से सीधा कनेक्शन। दंगे रोकने का बस एक ही उपाय है, दिल्ली बीजेपी के मुख्यालय पर बुलडोजर चलाएं। इसके बाद पार्टी ने सोशल मीडिया पर "क्या BJP मुख्यालय पर Bulldozer चलना चाहिए"? पोल शुरू किया।
Recommended Video
वहीं AAP ने गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। एक दूसरे ट्वीट में पार्टी ने लिखा कि 2020 में दिल्ली को जलाने वाले अमित शाह और 2022 में भी वही जलाने वाले। दिल्ली को जलाने वाला सिर्फ एक शख्स है, इस वजह से अमित शाह के घर बुलडोजर चलना चाहिए। इसके साथ ही #BulldozeBJPHQ नाम से AAP ट्विटर पर कैंपेन चला रही है।
वहीं आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि देशभर में दंगे हो रहे हैं। जगह-जगह गुंडई और लफंगई हो रही। ये सभी दंगे बीजेपी करवा रही है। हम गारंटी देते हैं, बीजेपी मुख्यालय पर बुलडोजर चला दो, पूरे देश के दंगे रुक जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन अमित शाह के घर बुलडोजर चल जाएगा, इस देश में दंगे बंद हो जाएंगे। बीजेपी ने दंगे करवाने के लिए देशभर में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बसाया है। बीजेपी लिस्ट दे, किसे कहां बसाया है? इससे पता चल जाएगा- अगले दंगे बीजेपी कहां करवाने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications