Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तालाब किनारे लेटे मगरमच्‍छ पर जगुआर का घात लगाकर हमला, बचने का एक मौका भी नहीं दिया, Video

सोशल मीडिया पर एक तालाब किनारे आराम कर रहे मगरमच्छ के शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

Jaguar Hunting Video

Jaguar Hunting Video: शेर-बाघ को तो आपने शिकार करते हुए कई वीडियोज में देखा होगा। दोनों ही शिकारी जानवर है, जो एक बार अपने शिकार पर नजर डाल दे तो फिर उसकी जान जाना तय है। लेकिन जब इनका मगरमच्‍छ से सामना होता है तो दोनों के बीच खतरनाक जंग चलती है, क्योंकि अगर शेर जंगल का शिकारी है तो पानी के अंदर मगरमच्छ भी कि शैतान से कम नहीं माना जाता है। ऐसी ही एक खतरनाक जंग की वीडियो मगरमच्‍छ और जगुआर के बीच की वायरल हो रही है।

बेहद खतरनाक होता है जगुआर

दरअसल, शेर और बाघ की तरह जगुआर भी शिकारी मांसाहारी खतरनाक जानवर है। जो कि उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में पाई जाने वाली इकलौती पैन्थेरा जाति है। टाइगर और लॉयन के बाद जैगुआर बिल्ली कुल का तीसरा सबसे बड़ा जानवर होता है। जिसने तालाब के पास धूप में लेटे मगरमच्छ को अपना शिकार बनाया है, जो काफी हैरतअंगेज है।

मगरमच्‍छ को बनाया शिकार

जगुआर के इस हमले के वीडियो को ट्विटर पर @natureisfuckin4 की आईडी से पोस्ट किया गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मगरमच्‍छ तालाब के किनारे लेटा हुआ है कि फिर पीछे से जगुआर उसका शिकार करने के लिए बड़ी ही सावधानी से आगे बढ़ता है। और फिर घात लगाकर मगरमच्‍छ पर हमला कर देता है।

Jaguar Hunting

घात लगातार किया अटैक, Video

हालांकि मगरमच्‍छ भी कम नहीं पड़ता और उसे खींचकर पानी में ले जाने का प्रय़ास करता है, जिससे मुकाबला किया जा सके, लेकिन खूंखार जगुआर उसे एक भी मौका नहीं देता और गर्दन दबोचकर बुरी तरह से पटक देता है। इस वीडियो तो अब तक 2 लाख 63 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं 6900 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+