बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह तारा ने अदालत में कहा- मुझे हत्या करने का कोई अफसोस नहीं
चंडीगढ़। जगतार सिंह तारा ने अदालत से कहा कि उसे पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं हैं, उन्होंने यह भी कहा था कि, 'मैं सरकार के खिलाफ सिखों की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहा हूं और ऐसा करना जारी रखूंगा।' बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्या कांड में आतंकी जगतार सिंह तारा को दोषी करार दिया गया है। मामले में आज सजा सुनाई जाएगी। बीते 9 मार्च को बुड़ैल जेल की विशेष अदालत में केस में आखिरी बहस हुई थी।

उसके बाद अगली सुनवाई शुक्रवार 16 मार्च को हुई, जिसमें तारा को दोषी करार दिया गया। आज इस मामले में सजा सुनाई जाएगी। तारा के वकील ने कहा कि उसने (तारा ने) अदालत को लिखित में बताया कि अगर एक क्रूर व्यक्ति को मारकर मैं हजारों निर्दोष लोगों को बचा सकता हूं तो यह गलत नहीं है।
बीती सुनवाई में जिला अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेएस सिद्धू की अदालत में तारा ने कहा था कि वो अपने 25 जनवरी 2018 को दिए बयानों पर कायम है। बीती सुनवाई मे CBI ने 162 सवाल पूछे थे।












Click it and Unblock the Notifications