क्रूरता की हद: नौकरों को पेशाब पीने पर मजबूर करती थी बाहुबली धनंजय की पत्‍नी जागृति

Dhananjay Singh's wife Jagriti Singh
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। बसपा के बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की नौकरानी के हत्‍या के मामले में कुछ रौंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। अस्‍पताल में भर्ती दूसरी नौकरानी मीना ने मजिस्‍ट्रेट के सामने बयान दिया कि सांसद के तीन साल का बेटा अगर पेशाब करते वक्‍त रो दिया तो जो नौकर या नौकरानी उसे पेशाब कराने ले गया या गई है उसे पेशाब पीने पर मजबूर किया जाता था।

वहीं नाबालिग नौकर बयान पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसका एक-एक पन्ना क्रूरता की कहानी से रंगा है। नाबालिग नौकर ने पुलिस को बताया कि ठीक से खाना ना बनाने पर धनंजय की पत्‍नी जागृति ने राखी की झाडू से पिटाई की और फिर उसके बाल काट दिये थे। उसने बताया कि एक बार तो राखी को जागृति ने इतना मारा था कि डंडा ही टूट गया था।

नाबालिग नौकर और अस्‍पताल में भर्ती नौकरानी मीना ने जो बयान दिया है वो धनंजय और जागृति की मुश्किलें बढ़ा सकता है। पुलिस सांसद के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी यानी हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने की और जागृति पर पोक्सो व यौन शोषण की धराएं लगाने पर विचार कर रही है। पुलिस की मानें तो यूपी के बाहुबली सांसद धनंजय सिंह भी नाबालिग नौकर की पिटाई किया करते थे।

ये बात खुद नाबालिग ने पुलिस को बताई है। जांच में पता चला है कि धनंजय की पत्नी जागृति सिंह को ये कतई पसंद नहीं था कि घर में हर वक्त ज्यादा संख्या में लोग हों। साथ ही जागृति ये भी चाहती थीं कि घर में किसी भी तरह के एंटी सोशल एलीमेंट की एंट्री ना हो क्योंकि अब धनंजय और जागृति का बेटा बड़ा हो रहा था। जब जागृति की ये मांगें पूरी नहीं हुईं तो वो धीरे-धीरे अपना आपा खोने लगी और कब इतनी उग्र हो गई किसी को पता ही नहीं चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+