Karnataka Election: भाजपा से इस्तीफा के बाद जगदीश शेट्टार से मिलने पहुंचे कांग्रेस के तमाम नेता

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उनसे तमाम कांग्रेस के नेता मुलाकात करने के लिए बेंगलुरू पहुंचे।

jagdish shettar

Karnataka Election: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टार ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा छोड़ने के बाद जगदीश शेट्टार से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। ऐसे में कयास बढ़ गए हैं कि शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के मुखिया डीके शिवकुमार ने जगदीश शेट्टार से बेंगलुरू में उनसे मुलाकात की है। भाजपा और विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद शेट्टार ने कहा था कि वह भविष्य की रणनीति को लेकर एक्टिविस्ट के साथ चर्चा करेंगे।

शेट्टार ने ट्वीट करके लिखा, पिछले कुछ दिनों में जो राजनीतिक घटनाक्रम हुए हैं, उससे आजिज आ चुका हूं। मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है, अपने अगले कदम की चर्चा एक्टविस्ट के साथ करूंगा। मुझे भरोसा है कि हमेशा की तरह आपका प्यार और आशीर्वाद मेरे साथ रहेगा।

इससे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को कहा कि जगदीश शेट्टार का भाजपा में अपमान किया गया। भाजपा ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, अपमानित करके फेंक दिया गया। इस तरह से मोदी-बोम्मई बर्ताव करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता, 6 बार के भाजपा विधायक, विरष्ठ लिंगायत भाजपा नेता। ये भाजपा का चाल, चेहरा, चरित्र है।

इससे पहले मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई ने कहा था कि जेपी नड्डा और अमित शाह ने शेट्टार को बड़े पद का प्रस्ताव दिल्ली में दिया था। इस क्षेत्र में शेट्टार वरिष्ठ और बड़े नेता रहे हैं। नड्डा-शाह ने दिल्ली में बड़े पद का उन्हें ऑफर दिया था। अगर शेट्टार इसके साथ आगे बढ़ते तो सब ठीक रहता।

बसवराज ने कहा कि कुछ लोगों को इसलिए टिकट नहीं दिया गया क्योंकि नई पीढ़ि को मौका दिया जाना था। मुख्यमंत्री के बयान पर शेट्टार ने कहा कि आखिर ऐसे लोगों को टिकट क्यों दिया गया जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है।

त्रिपा रेड्डी की उम्र 76 वर्ष, दीपेश स्वामी की उम्र 76 वर्ष, करजोर की 72, ऐसे कई और नेता हैं। लेकिन मैं 67 वर्ष का हूं, आखिर मुझे क्यों टिकट नहीं दिया गया। मैं येदियुरप्पा और अनंत कुमार के नेतृत्व में टिकट चाहता था। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को सभी 224 सीटों पर मतदान होगा, जबकि 13 मई को मतगणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+