पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar को मिलेगी कितनी पेंशन, भत्ते और दूसरी सुविधाएं? सारी डिटेल जानें
Jagdeep Dhankhar News: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने पेंशन के लिए आवेदन किया है। ऐसे सवाल भी उठ रहे हैं कि उन्हें पेंशन में कितने रुपये मिलेंगे? संवैधानिक पद पर रहने की वजह से क्या उन्हें पेंशन के अलावा और भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी? संवैधानिक पद पर रहने वाले व्यक्तियों को भारत में पेंशन और भत्तों का अधिकार है। इसके अलावा, उन्हें कुछ और सुविधाएं भी मिलती हैं।
Jagdeep Dhankhar Pension News
सबसे पहले बात करें पेंशन की तो धनखड़ को हर महीने लगभग ₹2 लाख से ज्यादा पेंशन मिलेगी। यह उपराष्ट्रपति के वेतन का लगभग आधा हिस्सा है। इसके अलावा वह राजस्थान विधानसभा के पूर्व विधायक भी रह चुके हैं और उस आधार पर उन्होंने MLA पेंशन के लिए भी आवेदन किया है। अगर यह स्वीकृत हो जाता है तो उन्हें करीब ₹42,000 अतिरिक्त पेंशन भी मिलेगी। इसका मतलब है कि धनखड़ को एक साथ दोहरी पेंशन का लाभ मिलेगा। नियमों के मुताबिक संवैधानिक पद पर रहने वाले व्यक्ति दोहरी पेंशन पा सकते हैं

Jagdeep Dhankhar को पेंशन के अलावा मिलेंगी ये सुविधाएं
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सिर्फ पेंशन ही नहीं, बल्कि कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके तहत उन्हें दिल्ली के लुटियंस क्षेत्र में टाइप VIII का सरकारी बंगला मिलेगा। बंगले के लिए बिजली और पानी का बिल सरकार देगी। फर्नीचर, आवश्यक उपकरण और दो मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्रा सुविधाओं की बात करें तो धनखड़ को भारत में हवाई और रेल यात्रा उच्चतम श्रेणी में मुफ्त मिलेगी। उनके साथ उनकी पत्नी या साथी भी यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं में उन्हें निजी डॉक्टर सहित संपूर्ण चिकित्सा सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, उनके पास दो निजी सचिव (PAs) और पत्नी के लिए एक निजी सचिव की सुविधा भी रहेगी।
यह भी पढ़ें: 'धनखड़ ने विपक्ष का गला दबाया, अब खुद की आवाज पर गिरी गाज', मल्लिकार्जुन खड़गे का सरकार पर तीखा वार
जिंदगी भर मिलेगी पूर्व उपराष्ट्रपति को सुरक्षा
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जीवनभर Z+ सुरक्षा दी जा सकती है। हालांकि, यह सुरक्षा का स्तर परिस्थितियों के मुताबिक बढ़ाया या घटाया जा सकता है। इसका मतलब है कि उन्हें लगातार सुरक्षा कवच उपलब्ध रहेगा। इस तरह देखा जाए तो पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पेंशन के अलावा सरकारी आवास, मुफ्त यात्रा, स्वास्थ्य सहायता, स्टाफ सपोर्ट और सुरक्षा जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। अगर सरकार संसद और भत्तों को बढ़ाती है, तो धनखड़ समेत संवैधानिक पर पर रहे सभी पूर्व सदस्यों को उसका लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें: कपिल सिब्बल को आई Jagdeep Dhankhar की याद, 'कहां हैं पूर्व उपराष्ट्रपति? हमें FIR दर्ज करानी पड़ेगी'












Click it and Unblock the Notifications