Andhra Pradesh: विधानसभा चुनाव से पहले जगन मोहन रेड्डी ने काटा 10 और विधायकों का टिकट

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार रात राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 24 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की, जिसमें 10 मौजूदा विधायकों को हटा दिया गया है।

11 दिसंबर को जारी 11 उम्मीदवारों की पहली सूची में, वाईएसआरसीपी प्रमुख ने तीन मौजदा विधायकों को हटा दिया था। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए तय किए गए 35 उम्मीदवारों में से 13 मौजूदा विधायकों को टिकट देने से इनकार कर दिया गया है। 175 सदस्यीय विधानसभा में वाईएसआरसीपी के 151 विधायक हैं।

Jagan Mohan Reddy

वाईएसआरसी के वरिष्ठ नेता बोत्सा सत्यनारायण ने कहा, "उम्मीदवारों की जीत की संभावनाओं के गहन मूल्यांकन के बाद बदलाव किए गए हैं। यह कवायद तब तक जारी रहेगी जब तक पार्टी सभी 175 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर देती। पूरी प्रक्रिया का अंतिम उद्देश्य लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पार्टी की जीत सुनिश्चित करना है।"

जिन मौजूदा विधायकों को पार्टी के टिकट से वंचित किया गया है वे हैं: मंगलागिरी से अल्ला रामकृष्ण रेड्डी, संथनुथलापाडु (एससी) से टीजेआर सुधाकर बाबू और गजुवाका से तिप्पाला नागी रेड्डी पहली सूची से।

यह भी देखें: आंध्र प्रदेश में बीजेपी की तैयारियां तेज, टीडीपी के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे नेता

राज्य के उद्योग मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ अनाकापल्ले से, गोला बाबू राव ( पेयकाराओपेट-एससी), कोंडेती चित्तिबाबू (पी गन्नावरम), पेंडेम दोराबाबू (पिथापुरम), ज्योथुला चांटी बाबू (जग्गमपेटा), पर्वता पूर्णचंद्र प्रसाद (प्रतिपाडु), पी वी सिद्दा रेड्डी (कादिरी), के चेन्ना केशव रेड्डी (येम्मिगनूर), चेट्टी पल्गुना ( अराकु-एसटी) और मल्लाडी विष्णु (विजयवाड़ा सेंट्रल)।

इसके अलावा, जगन ने हिंदूपुर संसदीय क्षेत्र से अपनी पार्टी के सांसद गोरंटला माधव को टिकट देने से भी इनकार कर दिया। साथ ही कुछ अन्य विधायकों के रिश्तेदारों को समायोजित करने के अलावा, कुछ विधायकों और सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों में फेरबदल किया गया है।

यह भी देखें: Andhra: नाराज YSRCP एमएलए एमएस बाबू का सीएम जगन पर निशाना, बोले- दलित नेता किए जा रहे दरकिनार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+