Video: सीलमपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्मादी भीड़ ने पुलिसकर्मी को पीटा

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। आज एक बार फिर से दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन की खबर सामने आई है। दिल्ली के जाफराबाद और सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला है। हजारों की तादात में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इन लोगों ने पुलिस के साथ झड़प की और कई गाड़ियों को आग लगा दी। इस प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि कुछ उन्मादी लोगों की भीड़ के बीच एक पुलिसकर्मी फंस गया, जिसे लोग पीट रहे हैं। यह वीडियो सीलमपुर इलाके का है जिसमे देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी को लोग पीट रहे हैं।

police
जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों

सीलमपुर में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था और कई जगह पर तोड़फोड़ की थी। आज प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया और कई जगहों पर आग लगा दी। इन तमाम उपद्रवी तत्वों की धरपकड़ के लिए दिल्ली पुलिस ने अभियान चलाया और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। उपद्रवियों ने कई बसों पर पथराव किया था, जिसमे कई लोग घायल हो गए थे।
उपद्रवियों ने डीटीसी की 3 बसों में तोड़फोड़ की, वहीं पुलिस की एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी है, जवाब में पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। वहीं सीलमपुर में हिंसा पर दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा कि 'एक भी गोली नहीं छोड़ी गई है। केवल आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया है। स्थिति काबू में है, कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 2 सार्वजनिक परिवहन की बसें, 1 रैपिड ऐक्शन फोर्स की बस और कुछ बाइकों को नुकसान पहुंचाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+