जैकलीन फर्नांडिज ने दशहरे पर अपने कर्मचारी को गिफ्ट की ब्रांड न्‍यू कार

जैकलीन फर्नांडीज ने दशहरे पर अपने कर्मचारी को गिफ्ट की न्‍यू कार

मुंबई। बॉलीवुड सेलिब्रिटी घर में हो या बाहर हर जगह उनका खास ख्‍याल उनका स्‍टाफ ही रखता है। शूटिंग हो या घर सेलिब्रिटी की हर जरुरत को ये खूब अच्‍छे से समझते हैं और उन्‍हें उपलब्ध करवाते हैं । वहीं स्‍टार्स भी अपने कर्मचारियों की खूब परवाह करते है। अब एक्‍ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने अपने एक स्‍टाफ के लिए कुछ ऐसा किया है जिसके कारण वो सुर्खियों में हैं। दरअसल, जैकलीन फर्नांडीज ने दशहरे के अवसर पर अपने एक कर्मचारी को कार गिफ्ट की। जिसके बाद जैकलीन की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और जैकलीन के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जैकनी का ये स्टाफ बॉलीवुड में डेब्यू के बाद से उनके साथ हैं

जैकनी का ये स्टाफ बॉलीवुड में डेब्यू के बाद से उनके साथ हैं

बता दें जैकलीन ने अपने जिस स्‍टाफ को कार गिफ्ट की है वो स्टाफ बॉलीवुड में डेब्यू के बाद से उनके साथ हैं। जैकलीन अपने स्‍टाफ को सरप्राइज कार गिफ्ट करना चाहती थी लेकिन उन्‍हें ये नहीं पता था कि कार की डिलीवरी कब होनी थी। संयोग से जब जैकलीन एक फिल्‍म की शूटिंग कर रही थी और सेट पर जैकलीन ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में भी तभी ये कार आई। इसलिए जैकलीन जब अपने स्‍टाफ को ये कार दान कर रही तो उस समय में वो ट्रफिक इंस्‍पेक्‍टर की ड्रेस में नजर आ रही है जब वह कार की चाबी अपने कर्मचारी को दे रही थीं।

सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ हो रही है

सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ हो रही है

इससे पहले जैकलीन ने अपने मेकअप आर्टिस्ट को एक कार भी गिफ्ट की थी और वह जीवन में सभी के प्रति बहुत ही दयालु और प्यार करने वाली के रूप में जानी जाती हैं। जैकलीन की ये दरियादिली देखकर सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ हो रही है। जैकलीन समाज आए दिन ऐसे नेक काम करती रहती हैं। वो समाज के उत्‍थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

जैकलीन ने अपने बर्थडे पर दो गांव को किया लिया था गोद

जैकलीन ने अपने बर्थडे पर दो गांव को किया लिया था गोद

जैकलीन ने कई समाजसेवी संगठन के साथ मिलकर काम किया है और वो दान करती रहती है। जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना काल में 11 अगस्त को अपने जन्मदिन वाले दिन महाराष्ट्र के दो गावों पथरदी और साकुर नाम के गांवों को तीन साल के लिए गोद लिया था। वह इन दोनों गांव में रहने वाले उन लोगों की खाने से संबंधित जरूरतों को पूरा करेंगी, जो कुपोषित हैं। हालांकि इससे पहले जैकलीन अपने टॉपलेस फोटो में नजर आई थी जिसके बाद जमकर उन्‍होंने सुर्खियां बटोरी थी।

इस फोटो से जमकर बटोरी सुर्खियां

इस फोटो से जमकर बटोरी सुर्खियां

हालांकि इससे पहले जैकलीन अपने टॉपलेस फोटो में नजर आई थी जिसके बाद जमकर उन्‍होंने सुर्खियां बटोरी थी। जैकलीन 'अलादीन' फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आलादीन में वो रितेश देशमुख के साथ नजर आईं थी लेकिन जैकलीन को सलमान खान के साथ की गई फिल्म 'किक' से खास पहचान मिली फिल्मों से इतर जैकलीन फर्नांडीस ने अपने गाने गेंदा फूल से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

इन फिल्‍मों में आगे नजर आएंगी जैकलीन

इन फिल्‍मों में आगे नजर आएंगी जैकलीन

जैकलीन के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो जैकलीन आने वाली किक 2 में दिखाई देंगी जिसमें वह सलमान खान के साथ फिर से नज़र आएंगी। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित होगी और यह उनके 2014 के निर्देशन की पहली कड़ी है। जैकलीन एक और फिल्‍म कर रही हैं ये फिल्‍म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही Cirkus फिल्‍म है जिसमें वह पहली बार रणवीर सिंह के साथ काम कर रही है। शेक्सपियर के नाटक "द कॉमेडी ऑफ एरर्स" पर आधारित फिल्म में पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+