जेपी नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला

जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे। जेपी नड्डा को मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था।

Recommended Video

    JP Nadda बनें BJP Working President, ये होंगी जेपी नड्डा के सामने सबसे बड़े Challenges | वनइंडिया

    नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार शाम को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक पार्टी हेडक्वार्टर्स में बुलाई गई, जिसमें में नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, थावरचंद गहलोत समेत बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल हुए। 58 साल के जेपी नड्डा राज्यसभा के सदस्य हैं। वो मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं।

    भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक बीजेपी हेड क्वाटर में फैंसला लिया गया कि जेपी नड्डा बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, जेपी नड्डा, थावरचंद गहलोत समेत बोर्ड के अन्य सदस्य पहुंचे थे।

    राजनाथ सिंह ने इस फैसले पर बताया कि अमित शाह के अध्यक्ष रहते भाजपा ने कई चुनाव जीते हैं। हाल ही में उनको प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री की भी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद अमित शाह ने खुद आग्रह किया था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद किसी और को दे दिया जाए। इसके बाद पूरे बोर्ड का कहना था कि अभी यह पद अमित शाह ही संभाले लेकिन उनकी व्यस्तता को देखते हुए संसदीय बोर्ड ने फैसला किया कि जेपी नड्डा को फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए।

    मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान मंत्री रहे नड्डा को दूसरे कार्यकाल में मोदी मंत्रिमंडल में शामिल ना किए जाने के बाद से ही ये माना जा रहा था कि उनको संगठन में बड़ा पद दिया जा सकता है। उनका नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर भी सामने आ रहा था क्योंकि भाजपा में मंत्री बनाए जाने के बाद अध्यक्ष पद छोड़ देने की परंपरा रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नई सरकार में गृहमंत्री बनाए गए हैं। हालांकि अमित शाह अगले 6 महीने तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। उनके साथ जेपी नड्डा बतौर कार्यकारी अध्यक्ष काम करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+