आंकड़ों की गवाही- भाजपा शासनकाल में कांग्रेस के मुकाबले कश्मीर में कम हुई आतंकी घटनाएं, मारे गए ज्यादा आतंकी

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर स्थित पुलावमा में CRPF के ट्रेनिंग सेंटर पर हुए आतंकी हमले के बाद विपक्ष ने आज सरकार पर निशाना साधा। शीतकालीन सत्र के दौरान आज लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि आतंकवादियों को मारे जाने संख्या में भारी वृद्धि हुई है। 2010-2013 के बीच 471 आतंकवादी मारे गए और 2014 से 580 आतंकवादी मारे गए हैं। यह सरकार की उपलब्धि है। दरअसल, आज पुलवामा हमले पर विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं समाचार एजेंसी ANI ने जम्मू और कश्मीर में हुए आतंकी हमलों के आंकड़े जारी किए हैं।

UPA के मुकाबले कम आतंकी घटनाएं

UPA के मुकाबले कम आतंकी घटनाएं

समाचार एजेंसी की ओर से जारी किए गए आंकडों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार में कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के मुकाबले कम आतंकी घटनाएं हुई हैं।

NDA शासनकाल में 1,094 घटनाएं

NDA शासनकाल में 1,094 घटनाएं

आंकड़ों के अनुसार साल 2014, साल 2015, साल 2016 और साल 2017 में आतंकी 1,094 घटनाएं हुई। वहीं UPA शासनकाल में साल 2010, साल 2011, साल 2012 और साल 2013 के दौरान 1,218 आतंकी घटनाएं हुईं।

108 लोग हताहत हुए

108 लोग हताहत हुए

इतना ही नहीं साल 2014, साल 2015, साल 2016 और साल 2017 में हुए इन आतंकी घटनाओं में 100 लोग हताहत हुए वहीं साल 2010, साल 2011, साल 2012 और साल 2013 के दौरान 108 लोग हताहत हुए।

580 आतंकी मारे गए

580 आतंकी मारे गए

ANI के अनुसार साल 2014, साल 2015, साल 2016 और साल 2017 में 580 आतंकी मारे गए वहीं साल 2010, साल 2011, साल 2012 और साल 2013 के दौरान 471 आतंकियों को मार गिराया गया।

लोकसभा में सिंधिया ने कहा....

लोकसभा में सिंधिया ने कहा....

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी से जुड़े सवाल उठाए। लोकसभा में सिंधिया ने कहा कि सरकार हर बार गलती दोहरा रहीी है। सीमा पर जवानों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस मुद्दे पर चुप क्यों है?

10 सिर की बात करने वाले कहां गए?

10 सिर की बात करने वाले कहां गए?

सिंधिया ने पूछा कि आंतकी हर बार सीमा पार से आ रहे हैं, केंद्र सरकार क्या कर रही है? सिंधिया ने कहा कि जो लोग पहले कहा करते थे कि एक के बदले दस सिर लाएंगे। पाकिस्तान का जवाब देंगे। उस दावे का क्या हुआ? अब लोग चुप क्यों हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+