जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में 2 आतंकी ढेर, तीसरे की तलाश जारी

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर स्थित पुलवामा के बमनू में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह शुरू हुआ यह ऑपरेशन अभी जारी है और पूरे इलाके को घेर लिया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि इस इलाके में कितने आतंकवादी हैं और हमने एक आतंकवादी को मार गिराया है। क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया रिपोर्टों के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा में घेर और खोज अभियान चलाया गया था। समाचार लिखे जाने तक 2 आतंकियों को मार गिराया गया था। 2 में से एक आतंकी का नाम किफायत बताया जा रहा है। इनके मारे जाने के बाद 1 अन्य आतंकियों के छिपे होने की सूचना है।

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

ईद के दिन हुआ था हंगामा

इससे पहले ईद के दिन भी कश्मीर के कई स्थानों पर सुरक्षा बलों और पत्थरबाजों के बीच हिंसक झड़पें हुईं जिसमें सीआरपीएफ के जवान समेत करीब 10 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं पाए और वो जवानों पर पत्थर बरसाते रहे।

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

हाल ही में कश्मीर के नौहट्टा में नमाज के दौरान ड्यूटी कर रहे DSP मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, पत्थरबाजी की घटना में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार कश्मीर का माहौल बिगड़ा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+