J&K: डोडा में 4 जवानों के शहीद होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से की बात
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के देसा जंगलों में सोमवार की देर रात हथियारों से लैस आतंवादियो से मुठभेड़ के दौरान एक मेजर-रैंक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
इस डोडा घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बात की। सेना प्रमुख ने जमीनी स्थिति और जम्मू-कश्मीर के डोडा में चल रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।

सेना प्रमुख ने डोडा में जमीनी हकीकत के बारे में जानने के साथ ही स्थिति से निपटने के लिए उठाए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। रक्षा मंत्री को क्षेत्र में चल रहे सर्च अभियान के बारे में विस्तार से बताया।
वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हमारे सेना के जवानों और जेकेपी कर्मियों पर आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्व हमले के बारे जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। हमारे देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना व्यक्त की।
एलजी ने कहा हम अपने सैनिकों की मौत का बदला लेंगे और आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नापाक मंसूबों को विफल कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications