जितेन्द्र सिंह हो सकते हैं जम्मू-कश्मीर के पहले हिंदू सीएम
जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा के अब तक के सबसे बेहतर प्रदर्शन में 25 सीटें जीतने के बाद सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस की मदद से भाजपा जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने जा रही है।

पीएमओे में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को जम्मू-कश्मीर में विधायक दल का नेता चुना जाएगा जिसका ऐलान संभवत: शुक्रवार को किया जा सकता है। हालांकि नेशनल कांफेस के नेता उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार रात ट्वीट कर सरकार बनाने के लिए भाजपा से किसी भी तरह के डील होने से इनकार किया है।
So many stories doing the rounds about a BJP NC deal. Let me say this as strongly as possible - THERE IS NO DEAL NOR ANY DISCUSSION going on
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 25, 2014 जम्मू कश्मीर में अगली सरकार भाजपा और नेशनल कांफ्रेंस के गठजोड़ से अगर बनती है तो जम्मू कश्मीर राज्य को जितेंद्र सिंह के रूप में अपना पहला हिन्दू मुख्यमंत्री मिल सकता है सूत्रों का कहना है कि जितेंद्र सिंह का नाम तय हो गया है 58 वर्षीय जितेंद्र सिंह पेशे से डॉक्टर हैं और वे ऊधमपुर से भाजपा सांसद हैं।
I hope someone from the PDP/BJP/Cong steps up & forms a government in J&K quickly. Denying stupid rumours is fast becoming a full time job.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 25, 2014 वैसे जो स्थिति अभी सामने है उसके हिसाब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिंदू मुख्यमंत्री की शर्त रखी है, जिस कारण उसकी नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) से समर्थन की बात नहीं बन पा रही है। दोनों पार्टियों के नेतृत्व ने गुरुवार को आपसी बैठक होने से इनकार किया। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि जम्मू एवं कश्मीर में सरकार गठन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं, भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि यहां भाजपा की ही सरकार बनेगी और वह यहां विभिन्न विकल्पों की तलाश में ही आए हैं।
जितेन्द्र सिंह हो सकते हैं जम्मू-कश्मीर के पहले हिंदू सीएम
सूत्रों के मुताबिक, नेकां भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार है, लेकिन उसकी शर्त है कि भाजपा को हिंदू मुख्यमंत्री की मांग छोड़नी होगी। गौरतलब है कि भाजपा देश के इस सीमांत उत्तरी राज्य में 'मिशन 44+' के साथ चुनाव में उतरी थी, मगर कामयाब नहीं हो पाई। पार्टी को हिंदू बहुल जम्मू क्षेत्र में 24 और मुस्मिल बहुल कश्मीर घाटी में एक सीट ही मिली।












Click it and Unblock the Notifications