J&K: सोपोर में एनकाउंटर, जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में बुधवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर को मार गिराया है, पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोपोर में जारी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक कमांडर मारा गया है,आतंकी की पहचान सजाद नवाब डार के रूप में हुई है।
Recommended Video

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर मिली गुप्त सूचना के बाद मंगलवार देर रात कश्मीर के उत्तरी जिले में सोपोर के आरामपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया, सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के साथ सामना बुधवार सुबह हुआ, जब आतंकवादियों ने तलाश में जुटे सुरक्षाबलों के एक दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मारा गया।
सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था
मालूम हो कि मंगलवार को ही दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के बिजबेहाड़ा इलाके में सीआरपीएफ जवानों के एक गश्ती दल पर कुछ आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल हो गया था, शहीद जवान की पहचान शिव लाल के तौर पर हुई थी। सीआरपीएफ सहित सेना के जवानों ने हमले के बाद पुराने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू किया था, वहीं सोपोर के गुल अबद अरम्पोरा में कुछ आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया, जिसके तहत ही जानकारी मिली की कुछ आतंकी सोपोर कस्बे में छिपे हैं, जिसके बाद वहां मुठभेड़ हुई, बता दें कि इससे पहले कुपवाड़ा में रविवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था, जिसमें पांच जवान भी शहीद हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications