कश्मीर और हिमाचल में अगले 24 घंटों के दौरान हिमस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर के कारगिल इलाके में खतरनाक हिमस्खलन की आशंका जताई है तो वहीं कुपवाड़ा और बांदी पुरा में मध्यम स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका जताई है।
जम्मू। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। कश्मीर, करगिल में अगले 24 घंटे के भीतर हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर और करगिल के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन की आशंका जताई है। डीआरडीओ की चेतावनी के बाद दोनों ही प्रदेशों में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

डीआरडीओ ने जहां जम्मू-कश्मीर के कारगिल इलाके में खतरनाक हिमस्खलन की आशंका जताई है तो वहीं कुपवाड़ा और बांदी पुरा में मध्यम स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका जताई है। गौरतलब है कि ये इलाके पाकिस्तान की सीमा से सटे है, जिसकी वजह यहां भारी संख्या में जवानों की तैनाती होती है। प्रशासन ने इस चेतावनी के बाद इससे निपटने के लिए इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
गौरतलब है कि ये इससे पहले गुरेज़ में हुए हिमस्खलन में 14 सैनिकों की मौत हो गई थी। वहीं कुछ दिन पहले सोनमर्ग में भी हिमस्खलन हुआ था, जहां सेना के एक अधिकारी समेत 4 स्थानीय लोगों की मौत हुई थी। हर साल कई जवान यहां हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से जान गंवा बैठते हैं।












Click it and Unblock the Notifications