जम्मू और कश्मीर: आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2-3 आतंकी हैं मौजूद
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में एक बार फिर से सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ हो रही है। बड़गाम जिले के रेडवोरा क्षेत्र में 2-3 आतंकियों के मौजूद होने की आशंका है।
इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है।

इससे पहले सोमवार को अमरनाथ यात्रा के दौरान अनंतनाग में आतंकियों ने एक बस पर गोलाबारी की थी जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।
इस आतंकी हमले के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications