जम्मू और कश्मीर: कुपवाड़ा में मुठभेड़, 2 आतंकी सेना के जाल में फंसे
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में 2 से 3 आतंकियों के मौजूद होने की खबर है। मुठभेड़ सुबह जल्दी शुरू हुई। इस महीने की शुरुआत में, भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के मखल सेक्टर में एक आतंकवादी को मार कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। सरकार की ओर से हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक घाटी में अब तक 132 आतंकवादी मारे गए हैं।

आंकड़ों से पता चला है कि घाटी में अभी तक करीब 68 अन्य आतंकवादी बचे हैं और सर्दियों के बाद उनका भी खात्मा कर दिया जाएगा। स्थानीय एजेंसियों और इंटेलिजेंस ब्यूरो के समन्वय के कारण सुरक्षा बलों ने इस तरह की कार्रवाई में सक्षम हैं।












Click it and Unblock the Notifications