Video: बडगाम में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच भारी बर्फबारी के बीच एनकाउंटर, 3 आतंकियों के मारे जाने की खबरें
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम में इस समय आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि बडगाम के जिनपांचाल में सेना और सुरक्षाबलों को तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। ताजा जानकारी में यहां पर अब तक तीन आतंकियों के मारे जाने की खबरें हें। बताया जा रहा है कि आतंकी यहां की चारी शरीफ मस्जिद में छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया है। इस एनकाउंटर में सेना की 53 राष्ट्रीय राइलफल्स के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की ज्वॉइन्ट टीम शामिल है। इस एनकाउंटर में अभी और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। बडगाम जिला सेंट्रल कश्मीर के तहत आता है।

सेना का सर्च ऑपरेशन बदला एनकाउंटर में
सुरक्षाबलों ने यहां पर इंटेलीजेंस मिलने के बाद कासो लॉन्च किया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर फायरिंग हुई और देखते ही देखते सर्च आपरेशन, एनकाउंटर में तब्दील हो गया। सेंट्रल कश्मीर में यह इस वर्ष का पहला एनकाउंटर है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही सुरक्षाबलों पर फायरिंग की सूचना मिली, यहां पर और ज्यादा जवानों को भेजा गया। इलाके में ऊंची-ऊंची पहाड़ियों की वजह से आतंकियों को छिपने में मदद मिली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद बडगाम जिले के हपतनार इलाके में तलाशी अभियान चलाया था।
मारा गया मोस्ट वांटेंड आतंकी
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया और दोनों तरफ से फायरिंग हुई। अभी तक तीन आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। फिलहाल सुरक्षाबलों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लगातार हो रही बर्फबारी के बीच सेना और सुरक्षाबलों के जवानों ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया। 13 जनवरी को कश्मीर के कुलगाम में एक एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मोस्ट वांटेंड आतंकी जीनत-उल-इस्लाम को ढेर कर दिया था।

सेना ने मारे पाक के पांच सैनिक
आपको बता दें कि पिछले दिनों मंगलवार से गुरुवार के बीच बॉर्डर पर पाकिस्तान की सेना की तरफ से लगातार फायरिंग की गई जिसका सेना ने करारा जवाब भी इस जवाबी कार्रवाई में इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के चार सैनिकों को ढेर कर दिया था।पिछले दिनों पाक की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले में इंडियन आर्मी के मेजर रैंक के एक आफिसर समेत तीन जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाक के स्नाइपर अटैक में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही लगातार एलओसी पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

250 से ज्यादा आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर में नॉर्दन कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा है कि साल 2018 घाटी में सुरक्षाबलों के लिए एक बहुत ही अच्छा साल रहा है। उन्होंने इसके साथ ही पाकिस्तान को एक बार से फिर से चेतावनी दी है कि भारतीय सेना दुश्मन को जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कि पिछले वर्ष सेना ने 250 से ज्यादा आतंकियों को मारा, 54 आतंकियों को जिंदा पकड़ा। वहीं, चार आतंकी ऐसे थे जिन्होंने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications