उरी हमले के 8 दिन बाद अब CRPF जवानों पर ग्रेनेड से हमला, 5 जवान घायल
नई दिल्ली। दक्षिणी कश्मीर के एक गांव में सोमवार को आतंकी हमला हुआ। इसमें पांच पैरामिलिट्री ट्रू्पर बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस की मानें तो संदिग्ध आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर ग्रेनेड से हमला किया है।

यह हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ के जवान कुलगम के वानपोह गांव की रोड खुलने का जश्न मना रहे थे। यह इलाका श्रीनगर से 60 किलोमीटर दूर है।
कुलगम जिला कश्मीर अशांति से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां महीने भर में हुुए हमलों में 90 लोग मार जा चुके हैं। इनमें से आधे से ज्यादा हमले 8 जुलाई को हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हुए हैं। हालांकि, हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।
Five CRPF jawans injured in a grenade attack in Anantnag district's Wanpoh (J&K). pic.twitter.com/EFaawTGSg4
— ANI (@ANI_news) September 26, 2016
ग्रेनेड हमले के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और हमलावारों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उरी स्थिति सेना मुख्यालय पर रविवार को आतंकी हमला हुआ था। इसमें में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे और 4 आतंकियों को मौके पर मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications