पुंछ में घुसपैठ की कोशिश सेना ने की नाकाम, एक आतंकी ढेर

3-4 आतंकवादी एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे थे कि सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी को मार गिराया गया।

पुंछ। आज भारतीय सेना ने एक बार फिर से पाकिस्तान की ओर से की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज पुंछ के सलोतरी गांव के पास पाकिस्तान की ओर से कुछ आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की।

3-4 आतंकवादी एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे थे कि सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि एक आतंकी घायल भी हुआ है लेकिन वो अपने बाकी साथियों के साथ वापस भाग गया। मारे गए घुसपैठिए की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने मीडिया को बताया है कि सेना के चौकस जवानों ने तड़के 2.30 बजे कृष्णाघाटी सेक्टर में एलओसी पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं, जिस पर उसने एक्शन लिया और इस दौरान घुसपैठिए को मार गिराया गया। अभी मृतक घुसपैठिए की पहचान नहीं हो सकी है।

कश्मीर में माहौल काफी तनावपूर्ण

मालूम हो कि इस वक्त कश्मीर में माहौल काफी तनावपूर्ण है, प्रशासन ने कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए रविवार को कर्फ्यू लगा दिया है। प्रशासन का कहना है कि श्रीनगर के सात पुलिस थाना क्षेत्रों नौहट्टा, रेनवाड़ी, खानयार, एम.आर.गंज, सफा कदाल, क्रालखड़ और मैसूमा में कर्फ्यू लगाया गया है।

वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

शहर में सुबह वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। रविवार को होने जा रही सिविल सविर्स परीक्षआएं भी रद्द कर दी गई हैं। कश्मीर घाटी में सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश हैं।

हिजबुल कमांडर सबजार बट मारा गया

ऐसा हिजबुल कमांडर सबजार बट के मारे जाने के बाद किया गया है, मालूम हो कि सबजार को शनिवार को शनिवार शाम को उसके पैतृक गांव में दफना दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+