J&K: बारामूला एनकाउंटर में 1 आतंकी की मौत, 1 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारामुला के येदिपोरा पट्टन में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को मार गिराया है, अभी भी दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग जारी है, मालूम हो कि सुरक्षाबलों की ओर से लगातार आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है तो वहीं पीटीआई के मुताबिक मुठभेड़ में सेना के एक अफसर के घायल होने की खबर है, उन्हें इलाज के लिए '92 बेस अस्पताल' में भर्ती कराया गया है,उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और अतिरिक्त बल को भी मौके पर भेजा गया है।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir : Baramulla में आतंकवादियों से मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, 1 जवान घायल | वनइंडिया हिंदी
    बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू

    रविवार को पाकिस्तान ने राजौरी के नोशेरा में सीजफायर का उल्लंघन किया जिसमें सेना के नायब सूबेदार राजविंदर सिंह शहीद हो गए थे। बता दें कि राजविंदर सिंह को गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान लगातार पूंछ और राजौरी के अलग अलग सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग कर रहा है।

    मुजफ्फरनगर का लाल प्रशांत शर्मा शहीद

    तो वहीं जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बीते शुक्रवार को आतंकियों से हुई मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का लाल प्रशांत शर्मा शहीद हो गए थे। रविवार को प्रशांत शर्मा का पार्थिव शरीर पैतृक घर मुजफ्फरनगर पहुंचा। इस दौरान प्रशांत शर्मा के अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रशांत शर्मा, रिटायर्ड सेना नायक शीशपाल शर्मा के बेटे थे और स्पोर्ट्स कोटे से 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में प्रशांत की पोस्टिंग आरआर यूनिट पुलवामा में थी। वो करीब छह महीने से वहां तैनात थे। शुक्रवार रात पुलवामा के जदूरा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ के दौरान प्रशांत शर्मा शहीद हो गए थे।

    बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+