J-K: शोपियां में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 1 महिला की मौत

शोपियां में आतंकियों ने भारतीय सेना पर हमला किया है, इस हमले में तीन जवान शहीद हो गये जबकि एक महिला की मौत की खबर है

जम्मू। एक बार फिर से धरती की जन्नत कश्मीर को दहशतगर्तों नें अपनी नापाक हरकतों से लाल करने की कोशिश की है, यहां के शोपियां में आतंकियों ने भारतीय सेना पर हमला किया है, इस हमले में तीन जवान शहीद हो गये जबकि एक महिला की मौत की खबर है, जबकि सेना के सात जवान घायल बताए जा रहे हैं।

J-K: शोपियां में आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 1 महिला की मौत

आपको बता दें कि आंतकियों ने ये हमला गुरुवार रात उस वक्त किया जब सेना के जवानों की टुकड़ी मुलू चित्रागम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी और इसी दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरु कर दी। इसमें तीन जवान शहीद हो गये जबकि एक महिला की भी मौत हो गई। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया

सेना पर ये हमला रात करीब 2.30 बजे के आसपास हुआ, आतंकियों के पास भारी संख्या में हथियार थे, उन्होंने ताबड़तोड़ सेना पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसमें सेना के तीन जवान शहीद हो गए। हमले के बाद सेना ने इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+