J&K: कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर का एक आतंकी ढेर
जम्मू। एक बड़ी खबर उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के हाजिन कुपवाड़ा इलाके से आ रही है, जहां आज सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकी मारा गया। इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर थी, जिनके बारे में खबर आ रही है कि वो फरार होने में कामयाब हो गए हैं। मारे गए आतंकी के पास से सुरक्षा बलों को पाकिस्तानी करेंसी मिली है। गौरतलब है कि रविवार की सुबह आर्मी की 9 पैरा, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस एसओजी ने आतंकियों ने हाजिन के अनवां इलाके में आतंकियों को घेरा और इस बीच आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी और इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की।













Click it and Unblock the Notifications