दुनिया के 'सबसे लंबे डाइिंन टेबल' पर इवांका ने पीएम के साथ किया डिनर, परोसे गए ये लजीज व्यंजन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अमेरिकी टीम की अगुवाई कर रहीं इवांका ट्रंप की ये पहली भारत यात्रा है। इवांका हैदराबाद के मशहूर फलकनुमा पैलेस में रुकी हैं जहां उनकी खूब खातिरदारी हुई।
Recommended Video


हैदराबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अमेरिकी टीम की अगुवाई कर रहीं इवांका ट्रंप की ये पहली भारत यात्रा है। इवांका हैदराबाद के मशहूर फलकनुमा पैलेस में रुकी हैं जहां उनकी खूब खातिरदारी हुई। मंगलवार शाम उनके स्वागत में दुनिया के सबसे लंबे डाइनिंग हॉल में डिनर आयोजित किया गया।

120 साल पुराने फलकनुमा पैलेस में डिनर
इवांका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 101 कुर्सियों वाले दुनिया के सबसे लंबे डाइनिंग हॉल में डिनर किया। ये 120 साल पुराने फलकनुमा पैलेस में सबसे खास है। इवांका के लिए खास मेन्यू तैयार किया गया था। उन्हें हैदराबादी खाने के साथ-साथ देश के कोने-कोने के व्यंजन चखाने की तैयारी थी।

परोसे गए एक से एक लजीज व्यंजन
इवांका के लिए एक से एक लजीज व्यंजन बनाए गए। उन्हें मशहूर हैदराबादी बिरयानी, हलीम, मटन बिरयानी से लेकर चिकन करी तक परोसा गया। उनके डिनर की शुरुआत मकई बादाम के शोरबे के साथ हुआ। इसके बाद इवांका को लजीज शिखमपुरी कबाब परोसे गए।

निजाम के शाही रसोईघर में बने व्यंजन
इवांका की डाइनिंग टेबल पर शाकाहारी व्यंजनों की भी भरमार थी। उनके डिनर में सब्जियों और दालों के मशहूर पकवान बनाए गए थे। ये सभी व्यंजन हैदराबाद के निजाम के शाही रसोईघर में बनाए गए थे। इवांका की डिनर टेबल पर भारत के सभी कोनों के पकवान सजे हुए थे।

दुनिया के सबसे लंबे डाइनिंग टेबल पर हुआ डिनर
इवांका ट्रंप ने ये डिनर फलकनुमा पैलेस के मशहूर डाइनिंग टेबल पर किया। इस टेबल पर 101 लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इवांका ट्रंप के अलावा इस डिनर पार्टी में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामा के अलावा कई बिजनेसमैन भी शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications