भारत के साथ रिश्ते को लेकर उत्सुक हैं इवांका, कही दोनों देश पर बड़ी बात
Recommended Video


हैदराबाद। वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप सोमवार को भारत दौरे पर पहुंची। भारत अमेरिका के रिश्तों पर बात करते हुए इवांका ने कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश एकसाथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं और हमें करना चाहिए। हमारी प्राथमिकताएं एक जैसी हैं। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में यह समिट हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस समिट का उद्घाटन करेंगे।

मैं भारत के इतिहास और संस्कृति की बड़ी प्रशंसक हूं
इवांका ने टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 'सितंबर में वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से न्यूयॉर्क में मिली, तब मैंने उन्हें बताया था कि मैं भारत के इतिहास और संस्कृति की बड़ी प्रशंसक हूं, और मैं यहां हो रही लगातार प्रगति की कामना करती हूं, खासतौर से महिलाओं से जुड़ी हुई प्रगति की।

राष्ट्रपति ट्रंप की तरह काम कर रहे हैं मोदी
इवांका ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी लोगों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, ठीक इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारतीय जनता के लिए आर्थिक अवसरों को बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत के साथ प्रयास कर रहे हैं। खासतौर से यहां कि महिलाओं के लिए।'

इस सम्मेलन में 1200 युवा उद्यमी शरीक होंगे
इवांका ट्रंप व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों और अमेरिकी उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। इस साल के सम्मेलन की थीम 'वुमन फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल' यानी 'महिलाएं पहले, सब की समृद्धि' रखी गई है। इस सम्मेलन में 1200 युवा उद्यमी हिस्सा लेंगे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं।

जानिए इवांका के बारे में
इवांका ट्रंप 36 साल की हैं। वो राष्ट्रपति डोनाल्ड और इवाना ट्रंप की बेटी हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के व्हॉर्टन स्कूल ऑफ बिजनेस से ग्रेजुएट किया है। वो अपने पिता का बिजनेस संभालती हैं। इवांका अब डोनाल्ड ट्रंप की सीनियर एडवाइजर भी हैं। वो ट्रंप ऑर्गनाइजेशन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। वो ट्रंप होटल्स की को-फाउंडर भी हैं। उन्होंने 2009 में जरेद कुशनर से शादी की। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications