पूर्व मंत्री ई अहमद का निधन, संसद भवन में पड़ा था दिल का दौरा
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ई अहमद का देर रात दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया।
नई दिल्ली। पूर्व मंत्री और सांसद ई अहमद का देर रात निधन हो गया। मंगलवार देर रात उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आखिरी सांसें ली। वे 78 साल के थे। मंगलवार को संसद में राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था। जिसके बाद उन्होंने फौरन एंबुलेंस के जरिए राम मनोर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देर रात तकरीबन 12:30 के आसपास कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचें थे, लेकिन उन्हें ई अहमद से मिलने नहीं दिया गया।

सोनिया गांधी और राहुल के साथ अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद भी थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उन्हें नहीं मिलने दिया। वहीं ई अहमद के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्हें अहमद से न तो मिलने दिया जा रहा है न ही उनके पास जाने दिया जा रहा है। लेकिन देर रात उनकी मौत की खबर सामने आ गई।
कौन थे ई अहमद
ई अहमद केरल से सांसद हैं। यूपीए शासनकाल में वे विदेश राज्यमंत्री थे। 78 साल के ई अहमद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेशनल प्रेसिडेंट थे। वो लगातार 5 लोकसभा के सदस्य रह चुके थे। 2004 से लेकर 2009 तक वे यूपीए सरकार में विदेश राज्यमंत्री रह चुके थे, जबकि 2009 से 2011 तक वे रेल राज्यमंत्री भी रह चुके थे। ई अहमद केरल के बड़े नेताओं में शामिल थे। उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से वकालत की डिग्री भी ली थी। उन्होंने वकील के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की, लेकिन बाद में राजनीति को चुन लिया।












Click it and Unblock the Notifications