ओबामा नहीं मोदी हैं दुनिया की पसंद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के देशों में बढ़ रही है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दस दिन के विदेशी दौरों पर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए दुनियाभर के कई देशों ने समय मांगा है।

प्रधानमंत्री सोमवार को तीन म्यामार, ऑस्ट्रेलिया और फिजी के दौरे पर रवाना हो गये हैं। इस दौरे पर प्रधानमंत्री 40 देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता जिस कदर बढ़ रही है उससे आने वाले समय भारत को काफी फायदा होता दिख रहा है। चौकाने वाली बात यह है बराक ओबामा से ज्यादा प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए कई देशों के प्रतिनिधियों ने समय मांगा है।
आसियान और जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन दुनिया के पांच सबसे ताकतवर नेताओं- बराक ओबामा, व्लादिमीर पुतिन, शी चिनफिंग, शिंजो एबे और एंजेला मर्केल हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन इनसब से इतर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए कई देशों में होड़ लगी है। म्यामार और ऑस्ट्रेलिया में इस सप्ताह होने वाले पूर्व एशिया, आसियान और जी-20 समिट में पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता के लिए कई देशों के प्रधानमंत्रियों और राष्ट्राध्यक्षों ने अपना अनुरोध भेजकर उनका समय मांगा है।
वहीं अधिकारियों की मानें तो कई देशों के नेताओं ने मोदी से मुलाकात करने की इच्छा जताई है और उनके लिए अलग से समय रिजर्व रखा गया है। एक अन्य अधिकारी का कहना है कि ये देश भारत के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाना चाहते हैं और इन्हें मोदी सरकार के तहत व्यापार और निवेश बढ़ाने का मौका दिख रहा है। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए किन महत्वपूर्ण समझौतों पर इन देशों के साथ हस्ताक्षर करने में सफल होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications