हिसार में संत रामपाल के आश्रम से मिले 4 शव, आज भी जारी रहेगा ऑपरेशन
हिसार। हिसार में संत रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए आज पुलिस दोबारा कार्रवाई शुरू करेगी। इस बीच खबर आ रही है कि पुलिस को रामपाल के आश्रम से चार लोगों के शव मिले हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की सारी कार्रवाई और सारी कोशिशें बेकार हो गई थीं।

बुधवार को पुलिस ने अपनी कार्रवाई को थोड़ी देर रोकते हुए, आश्रम के अंदर मौजूद लोगों से आश्रम खाली करने को कहा है। वहीं हरियाणा के डीजीपी ने भी यह साफ कर दिया है कि जब तक रामपाल की गिरफ्तारी नहीं होगी, पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
वहीं रामपाल किधर हैं, इस बारे में किसी को भी कुछ पता नहीं लग पा रहा है। माना जा रहा है कि आज जब पुलिस अपनी कार्रवाई को दोबारा शुरू करेगी तो रामपाल के समर्थकों और पुलिस में एक बार फिर से टकराव हो सकता है। करीब 5,000 लोगों के आश्रम छोड़ने की खबरें हैं।
रामपाल समर्थकों की गुंडागर्दी के साथ-साथ मंगलवार को पुलिस ने भी बर्बर रवैया अपनाया और घटना को कवर करने गई मीडिया को भी नहीं बख्शा था ।
इसके पहले मंगलवार को अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस रामपाल को उसके हिसार के बरवाला आश्रम से गिरफ्तार नहीं कर सकी है। चार दिन पहले बिजली पानी काटने के बाद मंगलवार दोपहर पुलिस ने जब कार्रवाई की तो रामपाल के समर्थकों ने आश्रम के अंदर से फायरिंग की और पेट्रोल बम फेंके, जिसमें कई पुलिसवाले घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications